Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

सोने और करेंसी की तस्करी में संलिप्तता का आरोप लगाने वाले मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश से आज ईडी करेगी पूछताछ

[ad_1]

तिरुवनंतपुरम।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन पर सोने और करेंसी की तस्करी में संलिप्तता का आरोप लगाने वाले मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश से बुधवार को पूछताछ करेगी। स्वप्ना सुरेश ने इस माह मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान में मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी और बेटी पर आरोप लगाए थे। ईडी के समक्ष पेश होने पर स्वप्ना का दिया गया बयान पिनारई विजयन की मुश्किलें बढ़ा सकता है।ईडी के समक्ष स्वप्ना दूसरी बार पेश हो रही है। वह पहली बार 2020 में पेश हुई थी, जब उसे बेंगलुरु में सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

ईडी की पहली पूछताछ में स्वप्ना ने मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया था।ऐसा लग रहा था कि यह मामला शांत हो गया है और पिनाराई पर छाये संकट के बादल छंट गए हैं लेकिन स्वप्ना ने अपने नये बयान में उनके पूरे परिवार को घसीट लिया।स्वप्ना ने साथ ही यह आरोप लगाया था कि एक मध्यस्थ के माध्यम से एक शीर्ष पुलिस अधिकारी मामले को निपटाने की कोशिश कर रहा है, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक एम आर अजीत कुमार को पद से हटा दिया गया था।

इसके बाद पुलिस ने स्वप्ना से नये सिरे से पूछताछ करने की कोशिश की लेकिन अदालत ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया और इसी दौरान ईडी ने भी स्वप्ना को बुधवार को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस भेजा।मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए स्वप्ना ने सोने की तस्करी के मामले में केरल सरकार की भूमिका की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।पिनाराई विजयन को सत्तारुढ वाम लोकतांत्रिक मोर्चे ने समर्थन देने का निर्णय लिया है लेकिन विपक्षी कांग्रेस विधानसभा के नए सत्र में इस मसले पर मुख्यमंत्री को घेरने की तैयारी कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top