Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

सोमवार तक खत्म होगा CM फेस पर सस्पेंस! शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी हो सकते हैं शामिल

देहरादून।सोमवार तक उत्तराखंड में सीएम फेस पर बना सस्पेंस खत्म हो जाएगा।इसके साथ ही 2 से 3 दिन के भीतर प्रदेश में नई सरकार का गठन कर दिया जाएगा। इस बार शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं।

इस बार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी उत्तराखंड की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में अतिथियों के रूप में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व से विधानमंडल की बैठक के लिए बातचीत हुई है।वहां से सूचना मिलते ही आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी। मदन कौशिक ने बताया अभी कुछ विधायक देहरादून में ही हैं. कुछ कुमाऊं के विधायक अभी होली में व्यस्त हैं। सबको जानकारी है कि एक-दो दिन में सरकार का गठन होना है, जिसके लिए वे सभी जल्द ही देहरादून पहुंच जाएंगे।

भाजपा में सीएम की रेस में कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित सांसद अनिल बलूनी, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट आदि का नाम चल रहा है। निर्वतमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दावेदारी शीर्ष हाईकमान के सामने रखी है. वहीं, अब देखना यह है कि क्या भाजपा हाईकमान दोबारा धामी पर विश्वास जताती है या फिर नया चेहरा लाकर फिर से सबको चौंकाती है।

उत्तराखंड में मतगणना के 9 दिन बीत जाने के बाद अभी भी मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। मामले पर जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया सोमवार तक सीएम फेस को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया इस बार का शपथ ग्रहण समारोह भव्य और दिव्य रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top