Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

स्वच्छ रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे, स्वच्छता अभियान में सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप कालेज व उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भी लिया हिस्सा….

देहरादून।उत्तराखण्ड हाईकोर्ट नैनीताल ने प्रदेश में 12 जून 2023 से 18 जून 2023 तक स्वच्छता जागरूकता सप्ताह मनाने के आदेश दिए थे। जिसके तहत प्रदेश के पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थल, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, जल स्त्रोत, नदियों, तालाबों, पार्क आदि की साफ-सफाई की गई। अभियान के अंतिम दिन आज वृहद स्तर पर श्रमदान के माध्यम से सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत विभिन्न संस्थाओं द्वारा देहरादून स्थित कचहरी परिसर एवं डीएम कार्यालय के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस सफाई अभियान में उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी देहरादून, सीआईएमए एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग कर स्वच्छता का संदेश दिया। नेहरू युवा केन्द्र देहरादून एवं वेस्ट वारियर्स संस्था देहरादून के तत्वाधान में आयोजित आज के स्वच्छता अभियान में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून एवं उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी देहरादून के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

आज के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम पर जानकारी देते हुए सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने बताया कि हमारी संस्था को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून की ओर से हमारी संस्थान को भी स्वच्छता जागरूकता सप्ताह मनाने को लेकर पत्र प्राप्त हुआ था, और आज नेहरू युवा केन्द्र संगठन की ओर से आयोजित स्वच्छता जागरूकता अभियान में हमारे छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। और आगे भी हम इस तरह के सामाजिक क्रिया-कलापों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। वहीं उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर रिटायर्ड मेजर ललित सामंत ने कहा कि हमारी एकेडमी के विद्यार्थी लगातार स्वच्छता का संदेश देते आ रहे हैं। हम प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाते हैें। हमारे विद्यार्थी वेस्ट वारियर्स संस्था देहरादून के सहयोग से बीते दिनों लक्ष्मण सिद्ध मंदिर हर्रावाला, रिस्पना नदी के आस-पास साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूक करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय हाईकोर्ट का यह बहुत अच्छा फैसला है कि उन्होंने स्वच्छता सप्ताह मनाने के आदेश दिए जिससे कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top