Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र के इस गाँव में रहस्यमई बीमारी का प्रकोप, स्कूल नहीं जा पा रहे छात्र-छात्राएं

[ad_1]

पौड़ी गढ़वाल । श्रीनगर विधानसभा के दूरस्थ गांव पोस्ट ऑफिस पैठाणी के टीला में पिछले 1 हफ्ते से भी अधिक समय से लगभग 100 से अधिक ग्रामीण रहस्यमई बीमारी से ग्रसित है लगभग 25 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राएं भी इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं जिस कारण 1 हफ्ते से अधिक समय से बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे  टीला गांव के  धूम सिंह नेगी दिगम्बर सिंह महावीर नेगी के द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों को तेज बुखार सीने में दर्द उल्टी हाथ पैर के जोड़ों में दर्द चक्कर आ रहे हैं इस बीमारी से पीड़ित अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा है।

धूम सिंह नेगी द्वारा जानकारी दी गई पहले शुरुआत में एक या दो व्यक्ति ही बीमार हुए थे लेकिन धीरे-धीरे अब 100 से अधिक ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए हैं 1700 से अधिक की आबादी वाला यह गांव अब इस बीमारी के फैलने से डर रहा है जिस कारण एक दूसरे के घर में भी अब कोई सुध लेने नहीं जा रहा।

वहीं स्थानीय विधायक और उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत को  सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे ही इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई उनके द्वारा तत्काल ही मौके की गंभीरता को समझते हुए मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया गया हर हाल में तत्काल डॉक्टरों की टीम टीला गांव में उपचार हेतु भेजी जाए।

साथ ही स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के द्वारा स्वयं ग्रामीणों को दूरभाष के माध्यम से भी फोन कर जानकारी दी गई कि कल आपके गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार हेतु पहुंच जाएगी 

वही सीएमओ पौड़ी के द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित पाटिल को गांव में मेडिकल टीम गठित करने के लिए  निर्देशित कर दिया गया है साथ ही सीएमओ के द्वारा फील्ड सर्वे के लिए तत्काल टीला गांव के लिए सीएचसी सेंटर से एक स्वास्थ्य कर्मी को भेजने के निर्देश दिए गए हैं

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित पाटिल ने बताया कि कल सवेरे टीला गांव में स्वास्थ्य विभाग की 5 सदस्य टीम गांव में उपचार के लिए जाएगी जिसमें एक डॉक्टर एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर एक एएनएम एक लैब टेक्नीशियन और एक दवाइयों के लिए वार्ड बॉय को गांव के लिए रवाना किया जाएगा साथ ही ग्रामीणों के ब्लड सैंपल भी लिए जाएंगे जिससे इस बीमारी के कारणों का पता लगाया जा सके साथ ही डॉ अमित पाटिल ने बताया कि फील्ड सर्वे के लिए शाम तक  स्वास्थ्य कर्मी को गांव के लिए भेजा जा रहा है ताकि कल सवेरे कैंप लगाने में और वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त हो जाए कल सवेरे सवेरे पूरी मेडिकल टीम गांव में पहुंच जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top