Headline
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

स्वास्थ्य सचिव ने किया कोटद्वार बेस हॉस्पिटल का निरीक्षण

कोटद्वार।प्रदेश में डेंगू अपना जमकर कहर बरपा रहा है. जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में कोहराम मचा हुआ है। ऐसे में उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार चंद्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस अस्पताल पहुंचे और डेंगू नियंत्रण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इसी बीच मातृ जननी प्रसव योजना और सरकारी योजनाओं की जानकारी न देने पर महिला डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी और आशा वर्कर को स्वास्थ्य सचिव ने फटकार लगाई।

स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।जनपद में 121 मरीज डेंगू से पीड़ित हैं।साथ ही क्षेत्र में 5 से अधिक डेंगू मरीजों वाला क्षेत्र कम्पोमेंट जोन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजधानी में 5 से अधिक डेंगू मरीज पाए जाने पर कम्पोनेंट जोन बना दिए गए हैं।

कोटद्वार राजकीय बेस चिकित्सालय में 15 मरीज डेंगू के भर्ती हैं। पैथोलॉजी टेस्ट में 36 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।पूरे प्रदेश में डेंगू ने अपने पैर पसार लिए हैं।जिससे अस्पतालों के बाहर जांच कराने के लिए मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

उत्तराखंड स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि कोटद्वार बेस अस्पताल पैथोलॉजी टेस्ट और अलाइजा टेस्ट रिपोर्ट में निगेटिव पर पैथोलॉजी विभाग व जिला मुख्य चिकित्साधिकारी को दोबारा से उचित जांच रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या के अनुरूप डॉक्टर नहीं है। आगामी दिनों में चिकित्सालय में सभी पदों पर भर्ती करना अनिवार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top