Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

हड्डी के लिए किन्नरों के साथ रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नए नजरिए से देखी दुनिया

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछली बार पर्दे पर हीरोपंती 2 में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्मों की भी लंबी कतार है जो ओटीटी पर रिलीज का इंतजार कर रही हैं। अगस्त में उनकी फिल्म हड्डी की घोषणा हुई थी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन एक किन्नर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म से नवाज का लुक काफी वायरल हुआ था। अब एक इंटरव्यू में नवाज ने इस किरदार को निभाने के अनुभव साझा किया है।

हड्डी का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा करेंगे। जी स्टूडियोज के साथ मिलकर आनंदिता स्टूडियोज इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगी। फिल्म के ऐलान के समय नवाज ने कहा था, मैंने अलग-अलग दिलचस्प किरदार निभाए हैं, लेकिन हड्डी एक अनोखा और खास किरदार होगा, क्योंकि इसमें मैं अनदेखे लुक में नजर आऊंगा। यह किरदार मुझे एक अभिनेता के रूप में अपनी क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करेगा। फिलहाल इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है।
नवाज ने किन्नर का किरदार निभाने का अपना अनुभव साझा किया है। किन्नर का किरदार निभाने और उनके बीच काम करने से नवाज ने एक नई दुनिया देखी है। उन्होंने कहा, मैं हड्डी में कई किन्नरों के साथ काम कर रहा हूं। मैं 20-25 किन्नरों के बीच में रह रहा था। उनका दुनिया को देखने का नजरिया बिल्कुल अलग है। मैंने उनकी जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सीखा है।

किरदार को निभाने की चुनौती पर बात करते हुए नवाज ने बताया कि इसमें सिर्फ अभिनय नहीं करना है, बल्कि दर्शकों को किरदार पर भरोसा दिलाना है। उन्होंने कहा, यह बनावटी नहीं लगना चाहिए। मैं इस किरदार को महसूस करना चाहता हूं न कि सिर्फ उसका अभिनय करना चाहता हूं, इसलिए मैंने उनके साथ रहने का फैसला किया। अब मैं इंतजार कर रहा हूं कि आगे यह क्या मोड़ लेता है।

नवाजुद्दीन जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। लक्ष्मण लोपेज नाम की हॉलीवुड फिल्म में वह शेफ का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा उनकी कई फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं। वह फिल्म नूरानी चेहरा, टीकू वेड्स शेरू, बोले चूडिय़ां और अद्भुत में नजर आएंगे। किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ बात न बनने के कारण इन फिल्मों की रिलीज रुकी हुई है। नवाज के ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 में होने की भी चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top