Headline
अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों की मौत
अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों की मौत
सोने-चांदी के भाव में फिर उछाल, MCX पर सोना ₹1.59 लाख के पार
सोने-चांदी के भाव में फिर उछाल, MCX पर सोना ₹1.59 लाख के पार
प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस
प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस
नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील
नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर

हरिद्वार पंचायत चुनाव में बजा धामी का डंका, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत पांच ब्लॉकों में भगवा ही भगवा

देहरादून। हरिद्वार जिला पंचायत चुनावों में सीएम धामी की धमक ने सबको हैरान परेशान कर डाला है। यह मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व का ही करिश्मा है की हरिद्वार पंचायत चुनावों के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी न केवल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर विजयी पताका फहराने में कामयाब रही बल्कि ब्लॉकों में भी भगवा ही भगवा नजर आ रहा है।

मार्च 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूबे में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार लाकर किसी भी दल के रिपीट न होने के मिथक को तोड़कर इतिहास रच डाला था तो अब हरिद्वार पंचायत चुनाव में भी उन्होंने नई इबारत लिख डाली है।

दरअसल, पंचायत चुनाव की शुरुआत से ही धामी ने हरिद्वार में अलग-अलग क्षेत्रों के ताबड़तोड़ दौरे किये और जनता से भाजपा के काम पर मुहर की अपील की। नतीजे, बता रहे हैं धामी का लोहा पूरा जिला हरिद्वार भी मान रहा है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इसी तरह पांच ब्लॉकों रुड़की, खानपुर, भगवानपुर, बहादराबाद, लक्सर में प्रमुख, ज्येष्ठ उप-प्रमुख एवं कनिष्ठ उपप्रमुख के पदों पर भी भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने तय हैं। जबकि केवल नारसन में प्रमुख एवं ज्येष्ठ उप-प्रमुख पर दो-दो नामांकन हुए हैं। बता दें कि हरिद्वार में मंगलवार को नाम वापसी होनी है जिसके बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वैसे यह एक औपचारिकता भर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top