Headline
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
देहरादून में 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख लोगों को नोटिस
देहरादून में 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख लोगों को नोटिस
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण

हरिद्वार में पंजाब रोड़वेज की बस में बदमाशों ने किया लूट का प्रयास, जानिए क्या है पूरा मामला

हरिद्वार।  पंजाब रोडवेज की एक बस में चार बदमाशों ने कंडक्टर से नकदी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर चालक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हरिद्वार रोडवेज अड्डे पर पहुंचने से पहले ऋषिकुल क्षेत्र में रविवार आधी रात यह घटना सामने आई। लूट में नाकाम रहने पर बदमाश रोडवेज बस पर पथराव कर फरार हो गए। पुलिस सुबह तक घटना को वेरीफाई करने का दावा कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पंजाब रोडवेज की एक बस रविवार रात करीब 12:30 बजे देहरादून से चलकर हरिद्वार पहुंची और रोडवेज बस अड्डे से लगभग एक किलोमीटर पहले ऋषिकुल पुल के पास कुछ सवारियां उतारने के लिए रुकी।

बस में इक्का-दुक्का सवारिया ही मौजूद थी। बताया गया कि उसी दौरान चार नकाबपोश बस में चढ़ गए और कंडक्टर महेंद्र के हाथ से रुपयों से भरा थैला छीनने लगे। कंडक्टर ने शोर मचाया तो चालक रमन ने बस रोककर विरोध किया।चालक हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गया तब बदमाशों ने लोहे की रॉड से चालक के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। अफरा-तफरी मचने पर बदमाश उतरकर बस पर पथराव करते हुए फरार हो गए। चालक और परिचालक ने जिला अस्पताल पहुंचकर अपना मेडिकल कराते हुए पुलिस को सूचना दी।

चालक रमन कुमार ने बताया कि बस पंजाब के रूपनगर जिले में नगर डिपो की है और देहरादून से हरिद्वार होते हुए उसे पंजाब वापस जाना था। वही सुबह तक पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया बल्कि घटना को संदिग्ध मानते हुए क्रॉस चेक करने में जुटी हुई थी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना को वेरीफाई किया जा रहा है। घटना सही पाई जाती है तो मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top