Headline
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

हरीश रावत हरिद्वार में ठेली पर कढ़ी चावल खाते दिखे,लोगों का लगा हुजूम

हरिद्वार।मंगलवार को कांग्रेस नेता हरीश रावत ने हरिद्वार विधानसभा सीट के आर्यनगर क्षेत्र में जनसंपर्क किया।प्रचार के दौरान रावत का लोगों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। हरीश रावत ने नारसन से लेकर श्यामपुर और फिर हरिद्वार शहर सीट पर घूम-घूमकर कांग्रेस को वोट करने की अपील की। इसी दौरान तहसील के सामने लगे ठेले पर पहुंच गए और कढ़ी चावल खाने लगे।इस दौरान हरिद्वार सीट से प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी भी कढ़ी चावल खाते दिखाई दिए।सतपाल ब्रह्मचारी समर्थक ने ठेली वाले को इसके लिए पैसे भी दिए और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

हरीश रावत को सड़क किनारे ठेली पर खड़े होकर कढ़ी चावल खाता देख वहां लोगों का हुजूम लग गया।इस दौरान मीडिया से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार यह सुनिश्चित कर रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस आ रही है।पूरे जिले में कांग्रेस को लेकर काफी उत्साह का माहौल है. उन्होंने केंद्र के बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा की यह बजट सिर्फ पांच राज्यों के चुनाव को देखते हुए बनाया गया बजट है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीते रोज कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के समर्थन में कनखल क्षेत्र में डोर टू डोर चुनावी कैंपेन किया। इसी बीच वे अपने चिर परिचित अंदाज में दिखाई दिए और एक दुकान पर जा पहुंचे।जहां वो लोगों के बीच चाट की दुकान पर टिक्की सेंकते दिखाई दिए और फिर चाट का आनंद लिया।

पूर्व सीएम हरीश रावत का इस विधानसभा चुनाव में अजब-गजब अंदाज देखने को मिल रहा है, कभी चाय की दुकान पर चाय बनाते हैं तो कभी चाउमीन बनाते दिख जाते हैं। बीते दिन लालकुआं में हरदा हाट बाजार में जलेबी तलते नजर आए तो वहीं बीते दिन हरिद्वार में टिक्की सेंकते नजर आए।इस बार हरीश रावत हरिद्वार में ठेली पर कढ़ी चावल खाते दिखाई दिए। वहीं हरीश रावत को ठेले पर कढ़ी चावल खाता देख लोगों की भीड़ लग गई।हरीश रावत का यही अंदाज उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top