Headline
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय
SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय
50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग- रेखा आर्या
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग- रेखा आर्या

हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

देहरादून।हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। सूचना महानिदेशक ने सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी के प्रथम समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड का अर्थ है उगता सूरज और सही मायनों में इस उगते सूरज ने नई राह दिखाने का कार्य किया। यह राह राजनीतिक और सामाजिक दोनों तरह से थी। उन्होंने कहा कि आज जो भी माध्यम हैं, उनमें अब सामाजिक वाला हिस्सा नजर नहीं आता। ऐसे में हमें पुनः एक बार सामाजिक जागरूकता लाने की जरूरत है। आज कहीं न कहीं हम अपने मानवीय मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं, यही वजह है कि व्यक्ति प्रिय होने के बजाए हम वस्तु प्रिय होते जा रहे हैं।

सूचना महानिदेशक ने कहा कि पहले की तुलना में अब लोगों में धैर्य का अभाव भी तेजी से देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज की पत्रकारिता और पत्रकारों के समक्ष कई चुनौतियां हैं। समाचार लिखते या कवर करते समय हमें संतुलन का बेहद ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री जय सिंह रावत, अनुपम द्विवेदी व संजीव कंडवाल ने भी पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर अपने विचार प्रमुखता से प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अजय राणा ने सूचना महानिदेशक सहित अन्य अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top