Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

हिन्दु समाज को जागरूक करने की जरूरत, विहिप उत्तराखंड के प्रांत संगठन मंत्री अजय जी ने दिया एकता पर जोर

देहरादून। विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखंड प्रांत संगठन मंत्री अजय जी ने कहा है कि हिन्दू समाज को एकजुट होना चाहिए। उनके अनुसार एकता के लिए समाज में जागरूकता जरूरी है। विहिप हिन्दुओं को जागरूक करने का काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि हिन्दू समाज में अब जातिवाद का असर कम हो रहा है और धर्म के प्रति आस्था बढ़ी है।

प्रांत संगठन मंत्री हरिद्वार रोड स्थित अमोलाज रेस्तरां में विहिप स्थापना दिवस कार्यक्रम में मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विहिप इन दिनों स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके तहत एक पखवाड़े तक विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विहिप सामाजिक समरसता के माध्यम से हिन्दुओं को संगठित करने की दिशा में काम कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। इसके बावजूद हिन्दुओं में अभी पूरी तरह से अपने धर्म को लेकर जागरूकता नहीं आई है। विहिप हिन्दू समाज को जागरूक करने में जुटा हुआ है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज में धीरे-धीरे जातिवाद का असर कम हो रहा है और हिन्दू समाज और हिन्दू राष्ट्र की भावना जोर पकड़ रही है। उन्होंने डेेमोग्राफिक चेंज को उत्तराखंड के लिए एक बड़ा खतरा बताया। उनके अनुसार राज्य सरकार ने डेमोग्राफिक चेंज रोकने के लिए पर्वतीय जिलों में सत्यापन अभियान चलाया है जो कि सराहनीय कदम है।

एक अन्य सवाल के जवाब में प्रांत संगठन मंत्री ने बताया कि नवम्बर माह से हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विहिप और बजरंग दल के सदस्यों की संख्या को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया का प्रचार का एक अहम जरिया बताया और कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोग भ्रमित भी होते हैं और उनको प्रेरित भी किया जा सकता है।

जयप्रकाश अमोला बोले हिन्दू समाज को होना चाहिए संगठित

इस मौके पर मुख्य अतिथि जयप्रकाश अमोला ने कहा कि विहिप का प्रयास है कि हिन्दू समाज अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्य के प्रति भी जागरूक हो। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को संगठित होना चाहिए ताकि समाज और देश के विकास को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि विहिप की सदस्यता को बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किये जाएंगे। समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर समन्वय प्रमुख सुधीर राणा, सहधर्म प्रसार प्रांत प्रमुख गिरिराज पाल, मठ मंदिर प्रमुख प्रांत सुभाष जोशी, दक्षिण जिला कार्याध्यक्ष नवीन गुप्ता, महानगर संगठन मंत्री अमित, सहमंत्री अमर जोशी, कुलदीप रोहिल्ला, गौरव सती आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top