Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

हिमाचल प्रदेश सरकार ने केंद्र से मांगी कोविशील्ड की 10 लाख और कॉर्बेवैक्स की एक लाख डोज 

हिमाचल। प्रदेश सरकार ने केंद्र से कोविशील्ड की 10 लाख और कॉर्बेवैक्स की एक लाख डोज मांगीं हैं। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास कोवैक्सीन की महज 13 हजार डोज बची हैं। विभाग का दावा है कि विनिर्माता (एसआईआई) ने हिमाचल सरकार को कोविशील्ड की 10 हजार डोज की पहली खेप शीघ्र देने की बात कही है।  हिमाचल में लाखों लोगों को बूस्टर डोज लगाई जानी है। इसके चलते कोविशील्ड वैक्सीन की मांग की गई है। जिलों में वैक्सीन का नाममात्र स्टाक बचा है। इधर, हिमाचल सरकार ने कोविड-19 से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए लगाए गए बिस्तरों को ऑक्सीजन सुविधा से जोड़ा गया है।

अस्पतालों में बिना मास्क के प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। अस्पताल परिसर में भी मरीज के तीमारदारों को एकत्र न होने की सलाह दी गई है। सर्दी, खांसी जुकाम के इलाज के लिए आने वाले मरीजों के कोरोना टेस्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि केंद्र सरकार से वैक्सीन की मांग की गई है। एक सप्ताह के भीतर हिमाचल को वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना की चौथी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top