Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर PM मोदी दो दिनों में करेंगे चार रैलियों को संबोधित

हिमाचल। विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। शनिवार को उनकी सोलन और मंडी में तो 9 नवंबर को दो अन्य इलाकों में रैली होगी। दूसरे विधानसभा चुनाव की तरह इस चुनाव में भी पार्टी विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को विजन डॉक्यूमेंट जारी करेंगे। भाजपा उत्तराखंड की तरह ही प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी पीएम के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। उत्तराखंड की तर्ज पर चुनावी रणनीति तैयार की गई है। पार्टी उत्तराखंड की तरह हिमाचल में भी हर चुनाव में सत्ता में बदलाव के ट्रेंड को बदलना चाहती है।

उधर, ठोडो मैदान सोलन में 5 नवंबर को प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीते बुधवार को एसपीजी ने जनसभा के लिए बनाए जा रहे मंच का जायजा लिया। प्रधानमंत्री की एंट्रेंस से लेकर आम जनता की एंट्री प्वाइंट भी देखे। अपनी सुरक्षा के तहत प्लान तैयार किया। नगर निगम ने भी सफाई अभियान छेड़ा। उन्होंने मैदान और आसपास सफाई की। वीरवार को स्टेज को लगभग तैयार कर लिया जाएगा।  वीरवार को भाजपा के कई बड़े नेता ठोडो मैदान में तैयारियों का जायजा लेंगे और रैली को लेकर बैठक करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने कहा कि ठोडो मैदान में पीएम मोदी की चुनावी रैली को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

ओपीएस है बड़ा मुद्दा
भाजपा सूत्रों के मुताबिक चुनाव में पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस सत्ता में आने पर ओपीएस लागू करने और एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा कर रही है। जबकि भाजपा ने विकास पर दांव लगाया है। पार्टी के रणनीतिकारों को मोदी के मैदान में उतरने के बाद उत्तराखंड की तरह अपने पक्ष में बयार बहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top