Headline
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम

हिमाचल में 12 अगस्त को हर घर तिंरगा के तहत सभी शिक्षण संस्थानों में निकाली जाएंगी रैलियां

[ad_1]

हिमाचल। प्रदेश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 12 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थानों में रैलियां निकाली जाएंगी। नौवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं के सभी विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। 10 अगस्त तक स्कूल और कॉलेजों में देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां होंगी। 11 से 15 अगस्त तक एनसीसी, एनएसएस और युवा क्लब के सदस्य प्रभातफेरियां निकालेंगे। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा बताया कि सभी स्कूल-कॉलेज प्रिंसिपलों और शिक्षा उपनिदेशकों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर शिक्षण संस्थानों में जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा कि वे अपने घरों के आसपास के पांच घरों पर तिरंगा फहराने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना को जगाना है।

उन आदर्श व्यक्तियों का स्मरण करना है, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण व आजादी के लिए अथक परिश्रम किया है। घरों पर तिरंगा फहराते समय झंडा अधिनियम 2002 का पालन सुनिश्चित करना होगा। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान दंडनीय अपराध है। शिक्षा निदेशक ने कहा कि 12 अगस्त को निकाली जाने वाले रैलियां एक किलोमीटर से अधिक दूरी की नहीं होगी। एक किलोमीटर के परिधि क्षेत्र के विद्यार्थी रैली निकालने बाद एक स्थान पर एकत्रित होंगे। यहां रैली को संबोधित किया जाएगा। पूरे प्रदेश में रैली एक साथ निकाली जाएगी। दस अगस्त तक शिक्षण संस्थानों में वाद विवाद, भाषण, चित्रकला, देश प्रेम गीत, प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ, निबंध लेखन, नारा लेखन और झंडा निर्माण की प्रतियोगिताएं होंगी। इस अभियान में अभिभावकों, पुराने विद्यार्थियों और एसएमसी को भी जोड़ा जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top