Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

अंकिता भंडारी के पैतृक गांव डोभ श्रोकोट पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

पौड़ी।सोमवार महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या डोभ श्रीकोट पहुंची जहाँ उन्होंने अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाक़ात की। कैबिनेट मंत्री ने शोक संतप्त पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी और परिजनों को ढांडस बंधाया।उन्होंने कहा की दुख की इस घड़ी में पूरी सरकार और उनका स्वयं का बाल विकास विभाग परिजनों के साथ खड़ा है।

मीडिया से बात करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा की जिस प्रकार की यह घटना घटित हुई है इसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है,आगे से ऐसी घटना किसी बेटी के साथ ना होने पाए इसके लिए हम कठोर से कठोरतम कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा की इस पूरे मामले में सरकार ने अपनी तत्परता व गंभीरता दिखाते हुए दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया और साथ ही अवैध रिसोर्ट पर बुलडोजर चलाया। उन्होंने कहा की शायद इस प्रकार की कारवाही प्रदेश में पहले कभी नहीं हुई।

वहीँ पीड़ित अंकिता माँ -पिता से बात करते हुए उन्होंने कहा की चुंकि अंकिता की माता जी मिनी आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत है ऐसे में उनकी कोशिश रहेगी की जैसे ही मिनी आंगनबाड़ी केंद्र का उच्चीकरण होता है उन्हें पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र में समायोजित किया जाएगा।

साथ ही कहा की इस मामले पर हमारी सरकार संवेदनशील और मामले की गंभीरता को देखते हुए ही हमने फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट और SIT के गठन का तुरंत निर्णय लिया. जिस स्थान पर यह घटना घटित हुई हमने उस रिसोर्ट को ध्वस्त करने के साथ ही प्रदेश में संचालित ऐसे अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के निर्देश भी दिए हैं. उन्होंने कहा की बेटियां हमारा मान, सम्मान और अभिमान है और ऐसी घटना को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ हम ऐसी कारवाही करेंगे जो समाज में नजीर बनेगी।

इसके साथ ही उन्होंने सम्बंधित अधिकारियो को निर्देश दिए की जिला विधिक प्राधिकरण से वार्ता करके उनके विभाग के द्वारा पीड़ित परिजनों को एक सम्मानजनक राशि प्रदान करने की व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top