Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

अंकिता भंडारी मामले में हुए खुलासे के बाद सीएम धामी ने दिए सख्त कार्यवाई के निर्देश

[ad_1]

ऋषिकेश। ऋषिकेश के गंगा भोगपुर में वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली युवती की हत्या का का मामला सामने आया है। पौड़ी गढ़वाल की नंदालस्यूं पट्टी के श्रीकोट गांव की अंकिता भंडारी पांच दिन से लापता थी। इस मामले में आज सुबह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्या के बेटे पुलकित आर्या समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता(19) पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, सौरभ भाष्कर(35, मैनेजर) पुत्र शक्ति भाष्कर, निवासी ज्वालापुर व पुलकित आर्य(35, रिजॉर्ट स्वामी) पुत्र विनोद आर्य, निवासी ज्वालापुर हरिद्वार पर हत्या के आरोप में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। 

आरोपियों ने बताया कि 18 सितंबर की शाम पुलकित व अंकिता रिजार्ट में थे तब पुलकित और अंकिता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। तब पुलकित ने कहा कि अंकिता गुस्से में है इसे लेकर ऋषिकेश चलते हैं। जिस पर वे तीनों अलग-अलग गाड़ियों से ऋषिकेश चले गए। हम लोग बैराज होते हुए एम्स के पास पहुंचे। इस बीच रास्ते में तीनों ने शराब पी।

इसके बाद अंकिता व पुलकित के बीच फिर विवाद होने लगा। आरोपी ने बताया कि अंकिता हमें अपने साथियों के बीच बदनाम करती थी व हमारी बातें अपने साथियों को बताती थी। विवाद के दौरान हमें गुस्सा आ गया और अंकिता भी हमसे हाथापाई करने लगी। हमने गुस्से में उसे धक्का दे दिया और वह नहर में जा गिरी। इसके बाद वह एक दो बार चिल्लाई फिर नहर में डूब गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव की तलाश की जा रही है। 

अंकिता की हत्या की खबर मिले ही स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने आरोपी को लेकर जा रही जीप को घेर लिया। कुछ लोगों ने जीप का शीशा भी तोड़ दिया। वहीं, रिजॉर्ट में तोड़फोड़ भी की। वहीं बेकाबू भीड़ ने एक आरोपी के साथ मारपीट भी कर दी। उधर, रिजॉर्ट को सील करने के लिए पहुंचे एसडीएम कोटद्वार को भी लोगों ने घेर लिया और लोग रिजॉर्ट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। लोग रिजॉर्ट के ध्वस्तीकरण की मांग पर अड़े रहे। पुलिस और प्रशासन ने बड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। 

पुलिस जब मामले की जांच के लिए पहुंची तो सामने आया कयि रिजॉर्ट में केवल शो के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। किसी भी कैमरे से रिकॉर्डिंग नहीं होती है। 

अंकिता हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, कङी कार्यवाही के दिये निर्देश…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश घटना को बहुत दुखद बताते हुए कहा कि जिस किसी ने ये जघन्य अपराध किया है उसे हर हाल में कङी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस अपना कार्य कर रही है। पीङित को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top