Headline
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

अंकिता भंडारी हत्याकांड- नहीं हुआ अंकिता का अंतिम संस्कार, दुबारा पोस्टमार्टम कराने की जिद्द पर अड़े परिजन

श्रीनगर गढ़वाल।  यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत गंगा भोगपुर में स्थित रिसॉर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी को आज रविवार को नम आंखों से विदाई दी जानी है। लेकिन उसके स्‍वजनों ने अंतिम संस्‍कार करने से मना कर दिया है। उन्‍होंने पोस्‍टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट की मांग की है। स्‍वजनों ने कहा है कि जब तक फाइनल पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट नहीं आएगी, तब तक अंतिम संंस्‍कार नहीं किया जाएगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

वहीं श्रीनगर में भारी संख्‍या में लोग प्रदर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान अंकिता के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने और हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर आक्रोशित जनता ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।

श्रीनगर में मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी के पास आक्रोशित जनता ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ ही व्यापारी और बुजुर्ग तथा बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। श्रीनगर और श्रीकोटगंगानाली के बाजार भी बंद हैं।

रिसॉर्ट के बैकग्राउंड का विश्लेषण कर रही एसआइटी

एसआइटी इंचार्ज पीआर देवी ने बताया है कि उन्‍होंने रिसॉर्ट के कर्मियों को पुलिस स्‍टेशन बुलाया है। हम हर एक के बयान दर्ज करेंगे। हम रिसॉर्ट के बैकग्राउंड का विश्लेषण कर रहे हैं। अंकिता के वाट्सएप चैट्स की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने पैतृक घाट में सुरक्षा व्‍यवस्‍था बनाई

रविवार को श्रीनगर में पैतृक घाट में अंकिता का अंतिम संस्‍कार किया जाना है। जिसे लेकर यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं प्रदेश भर में अंकिता हत्‍याकांड से आक्रोश है। जगह-जगह धरने और प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्‍तराखंड की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हाथ उठ रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने पैतृक घाट में सुरक्षा व्‍यवस्‍था बनाई हुई है।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद एम्स ऋषिकेश से अंकिता भंडारी का शव शाम लगभग सात बजे श्रीनगर पहुंचा। देर हो जाने के कारण स्वजन ने मृतका का अंतिम संस्कार रविवार को आइटीआइ के पास स्थित पैतृक घाट पर करने का फैसला किया।

प्रशासन ने अंकिता के शव को बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आइटीआइ घाट के साथ ही मोर्चरी पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह स्वयं व्यवस्थाओं पर निगरानी रखे हुए हैं।

श्रीनगर में पुलिस बल तैनात

इससे पूर्व प्रशासन को दोपहर बाद जैसे ही अंकिता का अंतिम संस्कार श्रीनगर में करने की सूचना मिली, तो उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने नगर निगम की टीम के साथ तुरंत आइटीआइ घाट पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करवाया। पुलिस बल भी तैनात रहा।

शाम का समय होने पर उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने नेशनल हाईवे से घाट तक बिजली की रोशनी की अतिरिक्त व्यवस्था भी सुनिश्चित करवाई। दोपहर बाद तीन बजे से ही नगर निगम के अधिकारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी घाट पर मौजूद रहे।

शाम लगभग सात बजे अंकिता का शव एंबुलेंस से श्रीनगर पहुंचा। देर होने के कारण उपजिलाधिकारी ने शव को बेस अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top