Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

अंकिता हत्याकांड : हर एंगल से होगी जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में सभी आरोपियों पर सख्त से सख्त कारवाई होगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से संयम बरतने की अपील की। रविवार दोपहर खटीमा व नानकमत्ता का दौरा करने के बाद दून के जीटीसी हेलीपेड पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे समय में भी उनके पिताजी लोगों से संयम की अपील कर रहे हैं, इसके लिए मैं भी उन्हें सैल्यूट करता हूं, जिनकी बेटी के साथ इतना बड़ा जघन्य अपराध हुआ है। उनके पिताजी ने सभी से यह भी अपील की है कि वे अंतिम संस्कार कराना चाहते हैं, सभी लोग साथ दें।

मैं भी सभी से सहयोग की अपील करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में सभी कारवाई तय समय से हो रही है। कहीं भी किसी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाएगी। एसआईटी का गठन के बाद उसने अपना काम शुरू कर दिया है। उन्होंने उत्तराखंड की जनता को फिर विश्वास दिलाया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई होगी। जांच में कोई भी कार्नर छूटने वाला नहीं है। कहा कि जांच में यदि अन्य किसी का भी नाम आता है तो ऐसे सभी को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी।धामी ने कहा कि ऐसे समय में लोगों का गुस्सा व रोष होना स्वाभाविक प्रक्रिया है। इतनी बड़ी घटना हमारी बेटी के साथ हुई है।

उत्तराखंड में इस प्रकार की घटनाओं को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। हत्याकांड की जांच जल्दी से जल्दी कराई जा रही है। फास्ट ट्रैक कोर्ट से इस मामले की सुनवाई कराई जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आरोपियों को सजा दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घड़ी में सरकार के साथ ही पूरे प्रदेशवासी पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। राज्य सरकार की तरफ से उन्हें आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top