Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य करेंगे उनको सम्मानित किया जायेगा।

उक्त बात प्रदेश के धर्मस्व, संस्कृति, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को संस्कृत अकादमी उत्तराखंड सरकार द्वारा चकराता रोड, प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कही। श्री महाराज ने संस्कृत अकादमी उत्तराखंड के सहायक निदेशक डॉ घिल्डियाल के रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद में चारधाम यात्रा को संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से जोड़ने की प्रस्तावित योजना की सराहना करते हुए देश के विभिन्न राज्यों से उपस्थित ज्योतिष एवं शिक्षा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं उनको सम्मानित करने से उत्साह का संचार होता है।

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में आचार्य सुनील पैन्यूली एवं संतोष खंडूरी के संयुक्त संचालन में चले कार्यक्रम में लगभग 70 विद्वानों को शोध पत्र प्रस्तुत करने पर प्रमाण पत्र दिए गए।

इस मौके पर संस्कृत अकादमी के सचिव डॉक्टर एसपी खाली, सहायक निदेशक चण्डी प्रसाद घिल्डियाल, अकादमी के शोध अधिकारी डॉ हरीश गुरु रानी, ज्योतिषाचार्य पीपीएस राणा, सहित बड़ी संख्या में शिक्षा एवं ज्योतिष से जुड़ी हुई हस्तियां उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top