Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

अग्निपथ योजना के विरोध में कॉंग्रेस का सत्याग्रह सत्य से मुंह फेरने और युवाओं को बरगलाने वाला:- मनवीर चौहान

[ad_1]

देहरादून। भाजपा ने अग्निपथ योजना के विरोध में कॉंग्रेस के सत्याग्रह को सत्य से मुंह फेरने और युवाओं को बरगलाने वाला बताया है । पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कॉंग्रेस के झूठे आरोपों का जबाब स्वयं उन 56 हज़ार से अधिक युवाओं ने दे दिया है जिन्होने मात्र 3 दिन में ही वायुसेना के अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन किया है। चौहान ने कॉंग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कॉंग्रेस लंबे समय से सभी मुद्दों पर झूठ फैलाकर जनता को भरमाने की राजनीति करती आ रही है।

कॉंग्रेस का अग्निवीर योजना के विरोध में आज किया गया सत्याग्रह भी इसी रणनीति का हिस्सा है। उन्होने कहा कि कॉंग्रेस और विपक्ष हाल ही में जारी वायुसेना अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के उत्साह बढ़ाने वाले आंकड़ों को जानबूझ कर देखना नहीं चाहती अन्यथा उन्हे इस योजना के विरोध का जबाब मिल जाता । उन्होने कहा कि मात्र तीन दिन में 3000 वायुसैनिक अग्निवीर बनने के लिए रिकॉर्ड 56,960 युवाओं ने आवेदन किया है, जबकि अभी 5 जुलाई तक आवेदन करने की तारीख है लिहाजा अभी यह आंकड़ा लाखों में पहुँचने वाला है ।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अग्निवीर भर्ती को लेकर युवाओं के जबरदस्त उत्साह के वावजूद इस योजना को सेना व सैनिकों को कमजोर करने वाला बताने वाली कॉंग्रेस ने तीन दशक तक सैन्य आधुनिकीकरण को रोक कर देश की ताकत को कमजोर करने का काम किया और आधुनिक हथियार व बुलेटप्रूफ जैकेट की ख़रीदारी को गैरजरूरी बताते हुए सैनिकों की जान को खतरे में डालकर राफेल जैसे उच्च तकनीक के फाइटर जेट को दस वर्ष तक अपना कमीशन तय नहीं होने दिया। जिससे उसकी खरीददारी नहीं हो पायी।

कॉंग्रेस के सर्वाेच्च नेता राहुल गांधी की सोच है कि युद्ध हथियारों से नहीं जीता जाता है, मतलब उनके लिए हथियारों की कमी के चलते लड़ाई में जान गँवाने वाले वीर जवानों की कोई कीमत नहीं है । उन्होने व्यंग करते हुए कहा कि जिनके रक्षा मंत्री संसद में देश की सीमाओं की सामरिक ताकत बढ़ाने वाले कार्यों को नहीं करवाने का तर्क देते आए हों उस कॉंग्रेस से देश की सैन्य ताकत और सैनिकों की क्षमता बढ़ाने वाली अग्निवीर योजना को समझने की उम्मीद करना बेमानी है । उन्होने विश्वास जताया कि युवा इस योजना को बखूबी समझ चुका है जिसका परिणाम वायु सेना भर्ती के लिए आए आवेदनों में नज़र आ रहा है और आने वाली थल सेना व अन्य अग्निबीर भर्तियों में यह उत्साह और अधिक अधिक दिखाई देगा ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top