Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

अच्छी खबर :- उत्तराखंड में 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों को भी उपलब्ध होगा आंगनबाड़ी केंद्रों में दूध,केला, अंडा

[ad_1]

देहरादून। विधानसभा स्थित कक्ष में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी बहनों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की साथ ही आंगनबाड़ी बहनों द्वारा दिए गए ज्ञापन के ऊपर भी विस्तृत चर्चा की। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी बहनों द्वारा कई बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जाता रहा है कि उन्हें ट्रांसपोर्टेशन के दौरान जो खर्चा आता है वह नहीं मिल पाता है जिस के संबंध में विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दूध, केला, अंडा के ट्रांसपोर्टेशन में कितना धन व्यय होगा जिसके प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आंगनबाड़ी बहनों को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए।

कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान बताया कि आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा समय-समय पर अवगत कराया जाता है कि जो आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन में चल रहे हैं उनका किराया उन्हें नहीं मिल पाया है तो ऐसे भवनों का किराया जो कि वर्ष 2021-22 का रुका हुआ है वह एक से दो माह में दे दिया जाएगा। वहीं आंगनबाड़ी सहायिकाओं से संबंधित विषय पर बात करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयो द्वारा आवेदन के दौरान आयु सीमा में छूट की बात कही जाती रही है जिसे लेकर अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाडी कार्यकर्तीयों के मानदेय पर बात करते हुए कहा कि उनके मानदेय की जो चयन प्रक्रिया है इसके निर्धारण हेतु नवीन शासनादेश निकालने जा रहे हैं जिसे की आने वाले समय मे कैबिनेट में लाया जाएगा साथ ही महालक्ष्मी किट के जरिए आंगनबाड़ी बहनों को जोड़ा जाएगा जिस का प्रस्ताव तैयार हो चुका और इसे भी बहुत जल्द कैबिनेट में लाया जाएगा।

महिला एवम बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे दूध,केला,अंडा के विषय पर बताते हुए कहा कि हमारी कोशिश है कि जिस तरह हम 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को दूध, केला, अंडा उपलब्ध कराते हैं अब आने वाले समय में यह सुविधा 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों को भी प्राप्त होगी इसके प्रस्ताव बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि जल्द से जल्द इसे कैबिनेट में लाया जा सके। इसके साथ ही नंदा गौरा योजना का प्रस्ताव जो कि अभी शासन स्तर पर है इसे बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने साथ ही कहा कि हम आंगनबाड़ी बहनों को नंदा गौरा योजना से जोड़ने का काम करेंगे और आने वाले समय में नंदा गौरा योजना में पारदर्शिता बनी रहे इसे लेकर विभाग जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने जा रहा है और इस पोर्टल के माध्यम से कार्य करने में आसानी होगी जिसका कि जल्द ही अगले माह शुभारंभ कर दिया जाएगा ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top