Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

अपने पैतृक गांव से पूजा कर लौट रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, चार लोगों की हुई मौके पर मौत

[ad_1]

पिथौरागढ़। डीडीहाट से थल की ओर आ रही कार पमतोड़ी के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में हल्द्वानी निवासी पूर्व शिक्षक की मां, पत्नी, छोटे भाई की पत्नी और भाई की साली की मौत हो गई। पूर्व शिक्षक और उनके छोटे भाई घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। यह परिवार अपने पैतृक गांव में पूजा कर बागेश्वर जा रहा था। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

मूलरूप से थल क्षेत्र के पुनीगांव निवासी पूर्व शिक्षक चंदन सिंह बसेड़ा का परिवार हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित पंचायत घर इलाके में रहता है। दो दिन पहले वह अपने भाई गोविंद सिंह बसेड़ा, माता देवकी देवी (90), पत्नी तुलसी देवी (53), छोटे भाई की पत्नी आशा बसेड़ा (50) और बागेश्वर निवासी भाई की साली तारा देवी (50) पत्नी बलवंत सिंह निवासी मंडलसेरा बागेश्वर के साथ पूजा करने डीडीहाट स्थित अपने पैतृक गांव साता आए थे।

रविवार को वह पूजा करने के बाद अपनी वैगनआर कार से बागेश्वर की ओर लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे थल से नौ किलोमीटर पहले पमतोड़ी के पास कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार चला रहे चंदन सिंह छिटककर घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह सड़क तक पहुंचकर नाचनी जा रहे युवकों को हादसे की सूचना दी। युवकों ने हादसे की सूचना नाचनी थाने को दी।

पुलिस, एसएसबी डीडीहाट, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से राहत अभियान चलाया गया। हादसे में चंदन की पत्नी तुलसी देवी, छोटे भाई गोविंद सिंह बसेड़ा की पत्नी आशा बसेड़ा, और गोविंद की साली तारा देवी की मौके पर मौत हो गई। मां देवकी देवी, भाई गोविंद सिंह बसेड़ा घायल पड़े थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top