Headline
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

अब देहरादून मे जमीन लेना हुआ महंगा,आसमान छुएंगे प्रापर्टी के दाम

देहरादून।जिले में जमीन के सर्किल रेट और बाजार दरों में समानता लाने की प्रशासनिक कोशिशों के तहत अब रजिस्ट्री के लिए लोगों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। बाजारी सर्वे, मूल्यांकन समितियों और रियल एस्टेट रिपोर्ट के आधार पर सर्किल रेट का निर्धारण किया गया है।

सामान्य तौर पर सर्किल रेट और जमीन के बाजार रेट में बड़ा अंतर होता है। बाजार में जमीन की आसमान छूती कीमतों को देखकर शाासन ने इस बार सर्किल रेट में डेढ़ सौ प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। इससे जमीनों की सरकारी कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं। ऐसे में बाजार रेट के और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। राजधानी में प्रापर्टी कारोबार करने वाले विनोद शर्मा कहते हैं कि देहरादून में विकास की संभावनाओं और कनेक्टिविटी के विस्तार से जमीनों के बाजार रेट अभी और भी बढ़ेंगे।

विकास की संभावनाओं, नई टॉउनशिप, हाईवे और प्रोजेक्ट को भी सर्किल रेट निर्धारण का आधार बनाया गया है।जिले के कुल 1044 अकृषि क्षेत्रों में औसतन 43 प्रतिशत सर्किल रेट बढया गया है। देहरादून सदर तहसील के 586 क्षेत्रों में 55 प्रतिशत, विकासनगर के 229 क्षेत्रों में 30 प्रतिशत और ऋषिकेश के 229 क्षेत्रों में 27 प्रतिशत की औसत वृद्धि की गई है। एडीएम केके मिश्रा ने बताया कि अकृषि क्षेत्र में औसत वृद्धि 43 प्रतिशत की गई।

कुल कृषि क्षेत्र में औसत वृद्धि 31 प्रतिशत की गई। इसमें सदर देहरादून के 174 क्षेत्रों में 50 प्रतिशत, विकासनगर के 214 क्षेत्रों में 24 प्रतिशत और ऋषिकेश के 148 क्षेत्रों में 19 प्रतिशत की औसत वृद्धि की गई। सदर क्षेत्र के दो गांवों और विकासनगर के सात गांवों में कृषि व अकृषि दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top