Headline
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार

अमरनाथ यात्रा से पहले श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला, चिप्स-समोसा, कोल्ड ड्रिंक समेत जंक फूड बैन

[ad_1]

नई दिल्ली।  2 साल बाद फिर से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। हालांकि, अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले खाने की कुछ चीजों पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। दरअसल, इस साल अमरनाथ यात्रा के दौरान लंगरों में फ्राइड फूड, जंक फूड, स्वीट डिश, चिप्स, समोसे जैसी अनहेल्दी चीजें यात्रियों को नहीं दी जाएंगी। श्राइन बोर्ड की तरफ से इन चीजों को बैन कर दिया गया है। अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का भी जायजा लिया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके।

बताया गया है कि श्राइन बोर्ड की तरफ से सभी लंगर कमेटियों को एक चि_ी लिखी गई है। इस चि_ी में कहा गया है कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को हरी सब्जियां, सलाद, मक्के की रोटी, सादी दाल, लो फैट वाला दूध और दही जैसा पौष्टिक भोजन ही दिया जाए। श्राइन बोर्ड ने इस फैसले से पहले हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय भी जानी है, जिनका मानना है कि यात्रियों के स्वास्थ्य की भलाई के लिए पौष्टिक भोजन बेहद जरूरी है। पौष्टिक भोजन से शरीर में ऊर्जा का स्तर बरकरार रहेगा और यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि इस साल सात लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं।

अगर श्राइन बोर्ड द्वारा खाने की चीजों पर लगाई गई पाबंदी की बात करें, तो इसमें मांस-मछली और नशे की चीजें जैसे शराब, तंबाकू और गुटखा आदि पर तो हमेशा से ही पाबंदी रहती है। लेकिन इस बार बोर्ड ने अनहेल्दी फूड पर भी रोक लगा दी है। इसमें पुलाव, पूरी, भटूरा, पिज्जा, बर्गर, तले पराठे, डोसा, तली हुई रोटी, ब्रेड बटर, अचार, चटनी, पापड़, नूडल्स शामिल हैं। इसके अलावा, कोल्ड ड्रिंक, हलवा, जलेबी, चिप्स, मठ्ठी, नमकीन, मिक्सचर, पकोड़ा, समोसा और हर तरह की डीप फ्राइड चीजों पर बैन लगा दिया गया है। इसके बजाय यात्रियों को सिर्फ पौष्टिक भोजन ही परोसा जाएगा, ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों पर हाल ही में एक समीक्षा बैठक की। एकीकृत कमान की बैठक में मुख्य सचिव के साथ ही गृह विभाग, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सिन्हा को समग्र सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया जबकि अमरनाथ यात्रा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर गहन चर्चा भी की गई। एक अधिकारी ने कहा कि सिन्हा ने दूरसंचार संपर्क, स्वास्थ्य देखभाल, अग्नि सुरक्षा, बिजली और पानी की आपूर्ति, मौसम पूर्वानुमान, स्वच्छता, ठहरने, लंगर प्रबंधन और आपदा प्रबंधन की विस्तृत योजनाओं की समीक्षा की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top