Headline
NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद
NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद
दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग
दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग
हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी

अमित शाह बोले-‘कितने भी दल इकट्ठे हो जाएं, आएगा तो मोदी ही’

नई दिल्ली। आगमी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जोधपुर के पोलो मैदान में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘इंडिया गठबंधन’ की महारैली पर तंज कसा। अमित शाह ने कहा, ‘घमंडिया गठबंधन में चाहे कितने ही दल एकत्रित हो जाएं, लेकिन आएगा तो मोदी ही।’ उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प दिलाया…और कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन 400 पर होगा और बीजेपी अपने दम पर 370 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, कि घमंडिया गठबंधन, जिसे परिवार के अलावा किसी की भी चिंता नहीं है…वे मोदी को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने नेताओं के नाम गिनवाते हुए कहा कि अशोक गहलोत, लालू यादव, उद्धव ठाकरे और एम. के स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं…वहीं, ममता बनर्जी भी अपने भतीजे को सीएम बनाने का सपना देख रहीं हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन इनमें से किसी को भी जनता की चिंता नहीं है।

इससे पहले सोमवार सुबह गृहमंत्री शाह और राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक निजी होटल में चार लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक की। इस मीटिंग में उन्होंने कार्यकर्ताओं को कुछ टारगेट दिए। अमित शाह ने कहा, कि इस बार की रणनीति थोड़ी कठिन है…लेकिन बीजेपी के कार्यकर्ताओं के लिए कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं। उन्होंने कहा कि चुनाव नेताओं के दम नहीं जीते जाते, बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर जीते जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top