Headline
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम

अल्मोड़ा में यूकेडी ने की पुलिस भर्ती में जिला वार कोटा निर्धारित करने की मांग​​​​​​​

[ad_1]

अल्माेड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल ने पुलिस भर्ती में पूर्व की भांति जिला वार कोटा निर्धारित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।

सोमवार को गांधी पार्क पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना देकर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार युवा बेरोजगारों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। पूर्व में पुलिस भर्ती में जिलावार कोटा निर्धारित हुआ करता था। उत्तर प्रदेश के समय से यह व्यवस्था थी। लेकिन इस बार भाजपा सरकार ने व्यवस्था को बदलकर राज्य पर पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की है।

जिसके चलते पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं के हित प्रभावित होंगे। पर्वतीय क्षेत्र के जो युवा फिजीकल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं वह लिखित परीक्षा में मैदानी क्षेत्रों के अभ्यर्थियों से पिछड़ सकते हैं। पहाड़ के युवाओं को पढ़ाई कोचिंग की वह सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं जो मैदानी क्षेत्रों में हैं।

उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के विकास की जिस अवधारणा के साथ राज्य का निर्माण हुआ था उसके साथ सरकार खिलवाड़ कर रही हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में भी लगाए जा रहे सोलर प्लांटों में लाभार्थी अंश शून्य तथा सरकारी अनुदान लागत का 60 प्रतिशत किया जाए। एक बेरोजगार तीन लाख रुपये अंशदान कहां से लाएगा।

उन्होंने पूंजीपतियों को ग्रामीण क्षेत्र के किसानों की भूमि लीज पर देकर सोलर प्लांट लगाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि स्थानीय कृषकों, बेरोजगार युवाओं की कोआपरेटिव बनाकर सोलर प्लांट लगाए जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, ब्रह्मानन्द डालाकोटी, गोपाल मैहता, गिरीश गोस्वामी, दिनेश जोशी, शेखर डालाकोटी, उदय मेहरा, दीपक बगड़वाल, हिमांशु बिष्ट, मयंक बगड़वाल, करन बिरोडिया, राकेश नेगी, पंकज जीना विक्रम राणा आदि मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top