Headline
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई

आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बनी कांतारा

ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म कांतारा का हिंदी वर्जन आज सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। केजीएफ 2 जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी हम्बेल फिल्म्स ने इसका निर्माण किया है। अब इस फिल्म के खाते में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। यह आईएमडीबी (इंटरनेट मूवी डेटाबेस) पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसी के साथ रेटिंग के मामले में कांतारा ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

आईएमडीबी पर कांतारा को 10 में से 9.5 रेटिंग मिली है। इस फिल्म को खबर लिखे जाने तक करीब 13,000 लोगों ने रेटिंग दी है। दिलचस्प बात यह है कि इसे 90 प्रतिशत से अधिक लोगों ने 10 में से 10 रेटिंग दी है। मात्र दो प्रतिशत लोगों द्वारा फिल्म को एक रेटिंग दी गई है। ऑरिजनल फिल्म कांतारा 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिषभ शेट्टी ने अभिनय के साथ-साथ फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी निभाई है।

आईएमडीबी पर कई भारतीय फिल्मों को अच्छी रेटिंग दी गई है। रक्षित शेट्टी की 777 चार्ली को 9 रेटिंग प्राप्त है। दुनियाभर में दर्शकों का दिल जीतने वाली आर माधवन की रॉकेट्री को 8.9 रेटिंग मिली है। मणिरत्नम की नायकन 8.6 रेटिंग पाने में सफल हुई है। सूर्या की जय भीम को भी अच्छे रिव्यूज मिले थे। इस फिल्म ने 8.9 रेटिंग हासिल की है। सूर्या की एक और हिट फिल्म सोरारई पोटरू को 8.7 रेटिंग प्राप्त है।

कांतारा मानव और प्रकृति के संघर्ष पर आधारित है। इसकी कहानी जंगल, गांव वाले और वन अधिकारी के टकराव को दर्शाती है। फिल्म कंबाला और भूत कोला कला की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करती है। कुछ वजहों से जंगल के देवता नाराज हो जाते हैं और फिर अशांति फैल जाती है। फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में सप्तमी गौड़ा, किशोर और अच्युत कुमार भी अभिनय करते दिखे हैं।

फिल्म की रेटिंग के साथ यह चेक करना भी जरूरी है कि कितने लोगों ने वोटिंग की है। जितने ज्यादा लोग वोटिंग करते हैं, उस रेटिंग की विश्वसनीयता उतनी ही बढ़ जाती है। अगर किसी फिल्म को 10,000 लोगों ने रेट किया है और उसकी रेटिंग दो स्टार ही क्यों ना हो तो वो ज्यादा विश्वसनीय होगी, वहीं अगर फिल्म को 10 ही लोगों ने रेट किया है और रेटिंग 10 स्टार है, तो रेटिंग उतनी विश्वसनीय नहीं रह जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top