Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या

आईपीएल 2022 से पहले दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे एमएस धोनी के पूर्व साथी खिलाडी़ शेन वॉटसन

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व ऑलराउंडर और आईपीएल 2020 तक चेन्नई सुपर किंग्स यानी एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके का हिस्सा रहे शेन वॉटसन अब दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आएंगे। हालांकि, ये जर्सी उनको एक क्रिकेटर के तौर पर नहीं, बल्कि सपोर्ट स्टाफ के तौर पर मिलने वाली है। जी हां, आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने शेन वॉटसन को असिस्टेंट कोच के रूप में अपने साथ जोड़ा है। इस बात की पुष्टि खुद कंगारू टीम के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने कर दी है।

आईपीएल में कई फ्रेंचाइजियों के साथ खेल चुके शेन वॉटसन 2020 में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने कोचिंग में हाथ आजमाने का फैसला किया है। इसी वजह से वॉटसन दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ रहे हैं। शेन वॉटसन इसी सप्ताह दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ जाएंगे। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद मंगलवार को की है। अभी तक दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट को मोहम्मद कैफ थे, जिन्होंने शानदार काम टीम के लिए किया था।
शेन वॉटसन आईपीएल में 2008 से लेकर 2015 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे, जबकि 2016 और 2017 के सीजन में वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। वहीं,  2018 से 2020 तक वे एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। आप सभी को याद होगा कि वे आईपीएल 2019 के फाइनल में चोटिल घुटने के साथ खेले थे। हालांकि, फाइनल मैच में चेन्नई की टीम को एक रन से हार मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top