Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

आखिर क्यों त्योहारी सीजन में हो सकती है लोगों को टैक्सियों की मारामारी, जानिए वजह

[ad_1]

देहरादून।  त्योहारी सीजन में टैक्सियों की मारामारी हो सकती है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो सकती है। परिवहन विभाग ने तीन साल पहले सभी टैक्सी व मैक्सी वाहनों में पैनिक बटन- ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) अनिवार्य कर दिया। ताकि दुर्घटना के समय वाहन की लोकेशन लेकर राहत पहुंचाई जा सके। अब जीपीएस लगाने वाली कंपनी लापता हो गई है। 

जिसके कारण वाहनों के जीपीएस रिचॉर्ज नहीं हो पा रहे हैं। इस वजह से कुमाऊं की करीब 12 हजार टैक्सी-मैक्सी को फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहा है। हैरानी की बात यह है कि परिवहन मंत्री के आदेश के बाद भी विभाग मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।  सरकारी आदेश के तहत जिन टैक्सी वाहनों में जीपीएस सिस्टम नहीं होगा, विभाग न तो उनका रजिस्ट्रेशन करेगा न ही फिटनेस सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

आदेश के बाद टैक्सी वालों ने अपने वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगवाया। हर दो साल बाद टैक्सी वाहनों का फिटनेस होती है। फिटनेस के लिए जरूरी है कि वाहन में जीपीएस सिस्टम एक्टिव हो। लेकिन जिस कंपनी से हजारों ट्रैक्सी वालों ने जीपीएस लगवाया वह कंपनी ही लापता हो गई है।

जिसके चलते कुमाऊं के करीब 12 हजार से ज्यादा वाहनों की फिटनेस पास नहीं हो पा रही है। महासंघ कुमाऊं मंडल टैक्सी यूनियन ने 8 सितंबर को परिवहन मंत्री चंदन राम दास से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। मंत्री ने अधिकारियों को तुरंत हल निकालने को कहा। एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं की है।  

जिस कंपनी से जीपीएस लगवाया, वह लापता हो गई है। अब जीपीएस रिचॉर्ज नहीं हो रहा है। करीब 12 हजार से ज्यादा वाहनों की फिटनेस नहीं हो रही है। मामले को अधिकारी व मंत्री के सामने उठाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

12 हजार में जीपीएस लगवाया, वह कंपनी लापता हो गई। अब दोबारा से 12 हजार रुपये खर्च कर जीपीएस लगवाने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले में जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।  

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top