Headline
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में

आज केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

देहरादून।कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी रविवार को उत्तराखंड पहुंचेंगे। दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह हेलिकॉप्टर से केदारनाथ रवाना हो जाएंगे, जहां वह तीन दिन रहेंगे। यह उनकी नितांत निजी और आध्यात्मिक यात्रा मानी जा रही है।

इस संबंध में एआईसीसी या राहुल के दफ्तर से कोई कार्यक्रम भी जारी नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान पार्टी का कोई भी पदाधिकारी उन्हें वहां रिसीव करने नहीं जाएगा। यहां से राहुल सीधे हेलिकाॅप्टर से केदारपुरी के लिए उड़ान भरेंगे।

जहां उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता व बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल रिसीव करेंगे। केदारपुरी में राहुल गांधी किस धर्मशाला में रुकेंगे, इसका भी खुलासा नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुछ धर्मशालाओं को पहले से रिजर्व किया गया है। इससे पहले राहुल गांधी इसी तरह से अचानक अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में पहुंचे थे, जहां उन्होंने तीन दिन रहकर सेवा कार्य में भी हाथ बंटाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top