Headline
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव

आज थमेगा उत्तराखंड में चुनावी शोर, राजनीतिक दलों से लेकर निर्वाचन आयोग तक हुआ सक्रिय

देहरादून।उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज चुनाव प्रचार-प्रसार का आखिर दिन है। उत्तराखंड में आज चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।उत्तराखंड समेत देश के 5 राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए 8 जनवरी 2022 को भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से तारीखों का ऐलान कर दिया गया था. देश के इन पांच राज्यों में 7 चरणों में चुनाव की तारीख घोषित की गई. जिसमें दूसरे चरण के तहत उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान तय किया गया. खास बात यह है कि 8 जनवरी आचार संहिता लगने के बाद से अब तक प्रदेश में चुनाव को लेकर कई रंग देखने को मिले और राजनीतिक रणनीति के तहत प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपने तमाम कार्यक्रमों को भी आगे बढ़ाया. प्रदेश में 14 फरवरी को चुनाव है. लिहाजा 48 घंटे पहले यानी 12 फरवरी शाम 6 बजे तक ही चुनावी प्रचार प्रसार राजनीतिक दलों की तरफ से किया जा सकेगा. इस तरह 12 फरवरी शाम 6 बजे के बाद लाउडस्पीकर से प्रचार और तमाम राजनीतिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक होगी।

हालांकि प्रत्याशी डोर टू डोर प्रचार कर पाएंगे, लेकिन प्रचार के लिए भीड़ जुटाने और शोर-शराबा करने पर पूरी तरह से रोक होगी. 8 जनवरी 2022 को आचार संहिता लगने के बाद से ही राजनीतिक दल चुनावी प्रचार प्रसार में जुटते हुए दिखाई दिए. इस कड़ी में राजनीतिक दलों का आचार संहिता लगने के बाद पहला कदम प्रत्याशियों के नाम को फाइनल करने से जुड़ा रहा. इस मामले में आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले प्रत्याशियों की घोषणा की तो भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस नामांकन कराने के दिन तक कुछ सीटों पर नाम फाइल करने को लेकर असमंजस में दिखाई दिए. खास बात यह है कि इस दौरान प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने के चलते नई कोरोना गाइडलाइन जारी की गई और इसके बाद राज्य में डिजिटल प्रचार पर ही ज्यादा फोकस किया गया. इसी के तहत तमाम वर्चुअल रैली प्रदेश में शुरू की गई. हालांकि इससे पहले देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जबकि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल की जनसभा आयोजित हो चुकी थी।उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।ऐसे में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज चुनाव प्रचार-प्रसार का आखिर दिन है। उत्तराखंड में आज चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top