Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

आज से भारत को मिल रही जी-20 की मेजबानी, देश के 100 स्मारकों को किया जाएगा रोशन

उत्तर प्रदेश। जी-20 की मेजबानी आज से भारत को मिल रही है। इस मौके पर देश के 100 स्मारकों को रोशन किया जाएगा। इनमें से तीन आगरा के हैं। ताजनगरी में आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और अकबर का मकबरा सिकंदरा स्मारक को गुरुवार से रात में रोशन किया जाएगा। सात दिन तक रात में लाइटिंग के साथ ही ताजमहल के साथ इन तीनों स्मारकों के प्रवेश द्वार पर जी-20 का लोगो भी लगाया जाएगा, जिससे इन स्मारकों पर आने वाले पर्यटक जी-20 की मेजबानी की जानकारी पा सकें।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों को बृहस्पतिवार से सात दिनों तक स्मारकों पर लाइटिंग के साथ जी-20 का लोगो लगाने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद बुधवार रात आगरा किला पर लाइटिंग का ट्रायल किया गया। गुरुवार को दोपहर में चारों स्मारकों पर लोगो का अनावरण भी किया जाएगा। यह लोगो ताजमहल समेत चारों स्मारकों के गेट पर लगेगा।

जी-20 की मेजबानी मिलने का जश्न देश के 50 शहरों के साथ 100 स्मारकों के जरिए मनाया जाएगा। आगरा उन शहरों में शामिल है, जो जी-20 का मेजबान होगा। आगरा में सांस्कृतिक क्षेत्र की बैठकें होनी हैं, इसलिए स्मारकों को रोशन करने के साथ यहां जी-20 के लोगो लगाए जाएंगे। ताजमहल में यूनीपोल पर, आगरा किला के मुख्य प्रवेश द्वार पर, फतेहपुर सीकरी में आगरा गेट पर और सिकंदरा में गेट पर जी-20 के लोगो को लगाया जाएगा। जी-20 की बैठकों के दौरान भारत आने वाले मेहमानों को आगरा के पर्यटन स्थलों को घुमाया जाएगा।

संस्कृति मंत्रालय द्वारा जी-20 को एक इवेंट के रूप में पूरे साल मनाया जाएगा। ताजनगरी के स्मारकों में सेल्फी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसे सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जाएगा। इन आयोजनों के जरिए युवाओं को जी-20 इवेंट से जोड़ने की कवायद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top