Headline
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

आने वाला दशक होगा उत्तराखंड का,करेंगे आदर्श मॉडल राज्य के रूप में स्थापित-रेखा आर्या

हल्द्वानी।राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री और नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने रामलीला मैदान में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव-2022 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कैबिनेट मंत्री ने सर्वप्रथम राज्य निर्माण में अपने प्राणो की आहूती देने वाले अमर शहीदो को श्रद्धांजलि दी और नमन किया। इसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में लोकगायकों ने जहाँ लोकसगीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया तो वहीं लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियाँ दी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के अमर शहीदो को भावपूर्ण विन्रम श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में हमारे आंदोलनकारियों का अमूल्य योगदान रहा है आज हम खुद को उत्तराखंडी कहते हैं और इसपर गर्व करते हैं तो यह हमारे राज्य आंदोलनकारियों की देन है।

उन्होंने कहा कि आज हम राज्य स्थापना की 22वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और जब हम रजत जयंती मना रहे होंगे उस समय हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हों ऐसा प्रयास हमारी सरकार कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में कई सारी जन कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही है। साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश को कई सौगाते मिली है जिनमे आल वेदर रोड, ऋषिकेश -कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ का पुनर्निर्माण सहित कई योजनाए शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक है और इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए हमारी मातृशक्ति को मुख्य भूमिका का निर्वहन करना है। मोदी जी के विजन 2025 को लेकर हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्व है कि इस दशक की शुरूआत में जो विकास की रफ्तार हमने पकड़ी है उसको हम पूर्ण रूप से गतिमान रखेंगे और उत्तराखण्ड को एक आदर्श मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करेंगे।महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा, मानसम्मान करने की प्रधानमंत्री की सोच और महिला सशक्तिकरण की दिशा मे हम लगातार काम कर रहे हैं।

पिछले पांच वर्षो मे केन्द्र सरकार द्वारा कई करोडो की विभिन्न परियोजनायें प्रदेश के लिए स्वीकृत की गई हैं जिनमेंं बहुत सी परियोजनाओं पर काम हो गया है और अन्य पर काम तेजी से चल रहा है। उन्होने कहा केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड मे सड़क मार्गो का विकास किया जा रहा है वही पहाड़ में रेल का सपना भी साकार होने की कगार पर है। उन्होने कहा केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड के लिए चारधाम, आलवेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की योजनाओं की सौगात दी है,जिससे आने वाले समय में उत्तराखण्ड का आवागमन सुगम हो जायेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया जी, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री समीर आर्या जी, कार्यक्रम आयोजक निर्मला जोशी जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा जोशी जी,महिला मोर्चा उपाध्याय श्रीमती गायत्री दुर्गापाल जी सहित स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top