Headline
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ
मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक
मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक
481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी
481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी

इंग्लैंड को लगातार तीन हार के बाद नसीब हुई जीत, भारत को 4 विकेट से हराया

दिल्ली। इंग्लैंड ने भारत को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के 15वें मुकाबले में 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला है। जबकि भारतीय टीम को टूर्नामेंट में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को 62 रन से हराया था।  इंग्लैंड ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की चार्लोट डीन के सामने घुटने टेक दिए। डीन के 4 विकेट की मदद से इंग्लैंड ने भारत को सिर्फ 134 रन पर ही ढेर कर दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 31.1 ओवर में 6 विकेट पर 136 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। मंधाना के अलावा ऋचा घोष ने 33 और झूलन गोस्वामी ने 20 रन बनाए। हरमनप्रीत 14 रन बनाकर पवेलियन लौटी। इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन ने 4, श्रुबसोल ने दो और एक्लेस्टोन, क्रास को 1-1 विकेट मिला।

135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। मेघना और गोस्वामी ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। हालांकि नताली साइवर ने तेजी से रन बनाते हुए इंग्लैंड की पारी को संभाला और आउट होने से पहले 46 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए। कप्तानी हीथर नाइट ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की ओर से मेघना को तीन विकेट, झूलन, गायकवाड और पूजा को 1-1 विकेट मिला।
इससे इंग्लैंड की टीम का वर्ल्ड के अपने पहले मैच में मजबूत ऑस्ट्रेलिया से सामना हुआ था, जहां उसको ऑस्ट्रेलिया ने 12 रन से हराया था। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 7 रन से हराया।

तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट से मात दी। हालांकि इन तीनों मैचों में इंग्लैंड जीत के काफी नजदीक पहुंचकर हारी थी। मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 6 मार्च को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ किया था। टीम ने पाकिस्तान को 107 रन से करारी शिकस्त देकर दमदार आगाज किया था। हालांकि दूसरे मैच में ही भारतीय टीम की बल्लेबाजी की पोल खुल गई और टीम को न्यूजीलैंड ने 62 रन से शिकस्त दी। अपने आखिरी मैच में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 155 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की। लेकिन इंग्लैंड ने भारत को हराकर एक बार फिर वर्ल्ड कप में टीम के अभियान को तगड़ा झटका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top