Headline
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत

इस्तीफे से पहले जॉनसन ने खुद को बताया बूस्टर रॉकेट, कहा- यह लिज ट्रस का समय

लंदन।ब्रिटेन की महारानी को इस्तीफा सौंपने से पहले लोगों को संबोधित करते हुए निवर्तमान प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा, कुछ ही देर में मैं महारानी से मिलूंगा और अंत में मशाल नए कंजर्वेटिव नेता को सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा, यह अप्रत्याशित रूप से रिले रेस बन गई है। आधे रास्ते में नियम बदल दिए गए, लेकिन अब इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने खुद को बूस्टर रॉकेट बताते हुए कहा, अब मैं उन बूस्टर रॉकेटों में से एक हूं जिन्होंने अपना काम पूरा कर लिया है और अब मैं धीरे-धीरे वातावरण में प्रवेश कर जाऊंगा।

जॉनसन ने कहा, यह देश के लिए कठिन समय है। हम इससे उबर जाएंगे, हम यह कर सकते हैं। उन्होंने कहा, हम मजबूत होकर सामने आएंगे। जॉनसन ने अपने समर्थकों से कहा, यह समय है हम राजनीति से ऊपर उठें। हम सब कुछ लिज ट्रस, उनकी टीम और उनके कार्यक्रमों के पीछे छोड़ दें, क्योंकि यही इस देश के लोग चाहते हैं, यही उनकी जरूरत है और वे इसके हकदार हैं।

इस दौरान जॉनसन ने यूरोपीय संघ (ईयू), कोविड वैक्सीन रोलआउट और यूक्रेन युद्ध की प्रतिक्रिया के साथ ब्रेक्सिट समझौते पर अपनी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने देश में बढ़ती ऊर्जा लागत के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दोषी ठहराया। आगे कहा कि मुझे है कि ट्रस और उनकी सरकार इस संकट से उबरने के लिए वे सब कुछ करेंगे जो वे कर सकते हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस कंजर्वेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस ने जीत ली है। उन्होंने पूर्व वित्तमंत्री व भारतीय मूल के ऋषि सुनक को कड़े मुकाबले में पराजित किया है। अब वह देश की नई प्रधानमंत्री होंगी। इस बीच ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना विदाई भाषण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top