Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

इस अधिकारी के वेतन रोकने के जारी हुए निर्देश,जानियें कारण?

रुड़की।वर्ष 2023-24 के लिए क्षेत्र के स्कूलों की मरम्मत व निर्माण के लिए विद्यालय प्रबंधन समितियों से अनुबंध नहीं करने के मामले में मुख्य विकास अधिकारी ने रुड़की खंड विकास अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी का अगस्त महीने का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही बीईओ को नोटिस जारी करते हुए दो दिन में जवाब देने के लिए समय दिया है।

हर साल सरकार से स्कूलों के निर्माण और मरम्मत के लिए बजट प्राप्त होता है। इस साल 2023-24 के लिए भी समग्र शिक्षा अभियान के तहत बजट भेजा जाना था। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय प्रबंधन समितियों के साथ अनुबंध करना था ताकि बजट प्राप्त हो सके, लेकिन बीईओ ने दो माह बीत जाने के बाद भी विद्यालय प्रबंध समितियों से अनुबंध नहीं किया।

ऐसे में केंद्र सरकार से आने वाला बजट निर्गत नहीं किया जा सका। इसे सीईओ ने घोर लापरवाही माना। उन्होंने बीईओ और उप शिक्षा अधिकारी का अगस्त माह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए। साथ ही मामले में दो दिन में जवाब देने के लिए समय दिया है। समय पर जवाब नहीं दिए जाने बीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी। सीईओ केके गुप्ता ने बताया कि समय पर समितियों से अनुबंध नहीं होने से बजट प्राप्त नहीं हो सका। इसके लिए सभी बीईओ और उप शिक्षा अधिकारी का वेतन रोका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top