Headline
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

इस जल संस्थान कार्यालय को खाली करने के आदेश

देहरादून।मसूरी में जल संस्थान को चार सितंबर तक अपना कार्यालय खाली करना होगा। न्यायालय ने इसके आदेश दिए हैं। शहर में कार्यालय में लिए भवन नहीं मिलने पर इसे आठ किमी. दूर भिलाडू में शिफ्ट करने की योजना है। इससे शहरवासियों को जल संस्थान से जुड़े कामों को लेकर दिक्कत होगी।

पहले बहुउद्देशीय टाउन हॉल से जल संस्थान का कार्यालय संचालित किया जाता था। इस बीच टाउनहाल के नवीनीकरण का कार्य शुरू होने पर कार्यालय निजी मकान में शिफ्ट कर दिया था। इस बीच भवन स्वामी ने कोर्ट में याचिका दाखिल की।जिस पर न्यायालय ने जल संस्थान को भवन खाली करने के आदेश दिए हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि 4 सितंबर तक कार्यालय को अन्य जगह शिफ्ट किया जाना है। इस बारे में पालिकाध्यक्ष से भी वार्ता की गई है। कार्यालय ना मिलने की स्थिति में भिलाडू स्थित जल संस्थान की भूमि पर कार्यालय बनाया जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड जल संस्थान को कार्यालय दिए जाने के लिए उन्होंने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से भी वार्ता की है। टाउन हॉल मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के पास है और इसे नगर पालिका को हस्तांतरित किया जाना है।शीघ्र ही जल संस्थान के कार्यालय के लिए विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टाउन हॉल में ही कार्यालय उपलब्ध करवाने का प्रयास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top