Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

उड्डयन मंत्री ने लॉन्च किया डिजियात्रा ऐप, जानिए कैसे काम करता है यह एप

दिल्ली। अगर आप दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु हवाई अड्डे से कोई फ्लाइट लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप बोर्डिंग पास के बिना भी इन हवाई अड्डों से यात्रा कर सकेंगे। आपका चेहरा ही आपके बोर्डिंग पास के रूप में काम करेगा। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज इसके लिए डिजियात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को डिजियात्रा का अनावरण किया। डिजियात्रा के साथ हवाई अड्डों में चेक-इन पेपरलेस होगा। चेहरे की पहचान तकनीक के आधार पर यात्री इन हवाईअड्डों से यात्रा कर सकेंगे। डिजीयात्रा की शुरुआत गुरुवार को दिल्ली के अलावा बेंगलुरु और वाराणसी एयरपोर्ट पर की जा रही है।

किसी भी एयरलाइन से यात्रा कर रहे सभी घरेलू यात्री यह ऐप डाउनलोड कर यात्रा कर सकेंगे। इसके जरिए यात्री एयरपोर्ट में एंट्री ले सकते हैं। गेट पर उन्हें किसी सुरक्षा जांच से नहीं गुजरना होगा। इसका मतलब यह है कि यात्री बस एक ऐप के जरिए बोर्डिंग गेट तक जा सकेंगे और समय की बचत करते हुए सहज और सुरक्षित यात्रा का आनंद उठा पाएंगे।

पहले चरण में यह सुविधा सात एयरपोर्ट पर लॉन्च की जाएगी। शुरू में इसे तीन हवाई अड्डों दिल्ली, बेंगलुरु और वाराणसी के लिए किया जा रहा है। मार्च 2023 तक इसे हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और विजयवाड़ा हवाई अड्डों पर शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद इस तकनीक पूरे देश में लागू किया जाएगा। खास बात यह है कि इसे फिलहाल डोमेस्टिक फ्लाइट के यात्रियों के लिए लॉन्च किया जा रहा है।

डिजियात्रा ऐप पर रजिस्टर करने के बाद यात्रियों को एक कोडेड बोर्डिंग पास जनरेट हो जाएगा। इसे स्कैन करना होगा। उसके बाद ई-गेट पर लगा फेशियल रिकग्निशन सिस्टम यात्री की पहचान करेगा और उसके दस्तावेजों को वैलिडेट करेगा। इस चरण के बाद यात्री एयरपोर्ट में प्रवेश कर सकता है। एयरपोर्ट में एंट्री के बाद यात्री को सिक्योरिटी चेक और दूसरी सामान्य प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा। इस ऐप के जरिए यात्रा करने वाले यात्रियों की जानकारी (पीआईआई) कहीं स्टोर नहीं की जाएगी। यात्री की आईडी और यात्रा क्रेडेंशियल यात्री के स्मार्टफोन पर ही एक सुरक्षित वॉलेट में जमा हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top