Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

उत्तरकाशी: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई गर्भवती महिला की मौत, हत्या की आशंका

[ad_1]

उत्तरकाशी। विकासखंड चिन्यालीसौड़ के नैरी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नवविवाहिता 6 माह की गर्भवती थी। वहीं, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या के आरोप में‌ शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार को विकासखंड चिन्यालीसौड़ के नैरी गांव निवासी कुसुमलता पत्नी प्रमोद थपलियाल घर में संदिग्ध अवस्था में मृत मिली। तहसीलदार प्रताप चौहान ने बताया कि कुसुम का शव घर के एक कमरे में रखा गया था। कुसुम के ससुराल पक्ष वालों ने बताया कि कुसुम ने आत्महत्या की है। तहसीलदार प्रताप ने बताया कि शव जिस कमरे में रखा गया था, वह कुसुम का कमरा नहीं था। ससुराल पक्ष ने आत्महत्या के कारणों के बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।!तहसीलदार ने बताया कि कुसुम ने इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। साथ ही फार्मेसी का डिप्लोमा भी किया था। कुसुम की शादी को एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था। तहसीलदार प्रताप ने बताया कि कुसुम 6 माह की गर्भवती भी थी। वहीं, मायके पक्ष ने कुसुम की दहेज हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतका के भाई द्वारिका प्रसाद ने अपनी बहन के पति प्रमोद और उसके परिजन खिलाफ बहिन व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या के आरोप में धरासू थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

धरासू थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से शिकायत मिली है। मामला संदिग्ध रहा है पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top