Headline
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने 10 नवंबर से प्रदेशभर में दी हड़ताल की चेतावनी, जानिए क्या हैं 20 सूत्री मांगें

देहरादून। 20 सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने 10 नवंबर से प्रदेशभर में हड़ताल की चेतावनी दी है। आगे की रणनीति तय करने के लिए समिति ने आज बैठक बुलाई है। समन्वय समिति के संयोजक पूर्णानंद नौटियाल व शक्ति प्रसाद भट्ट का कहना है कि उन्होंने प्रदेशभर में 20 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया है, इसके बावजूद सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। लिहाजा, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, दस नवंबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू की जाएगी।

इसके लिए गुरुवार को समन्वय समिति के प्रांतीय संयोजक मंडल की बैठक सद्भावना भवन, यमुना कालोनी में दोपहर दो बजे बुलाई गई है। सभी जिलों में समन्वय समिति की ओर से हड़ताल में शामिल होने को लेकर घोषणा पत्र भरवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री के स्तर पर ही वार्ता की जाएगी। अगर सीएम के स्तर से शासन को न्यायोचित मांगों पर शासनादेश जारी करने के निर्देश नहीं दिए जाते तो समन्वय समिति से जुड़े सभी 10 मान्यता प्राप्त परिसंघों के लाखों कर्मचारी 10 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

इसकी जिम्मेदारी शासन की होगी। उन्होंने कहा कि शासन ने उनकी मांगों पर कभी गंभीरता से विचार ही नहीं किया। 26 सितंबर को अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक का कार्यवृत्त जारी हुआ तो पता चला कि सभी बिंदुओं पर परीक्षण करने की बात कही गई। ऐसे में उनके पास हड़ताल का ही विकल्प बचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top