Headline
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से हल्द्वानी का सफर होगा आसान, 235 किमी लंबी इस सड़क को किया जायेगा डबल लेन

[ad_1]

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से हल्द्वानी का सफर भी सुगम होने जा रहा है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों की लाइफ लाइन ज्योलीकोट से कर्णप्रयाग तक डबल लेन सड़क बनाने की मंजूरी भी मिल गई है। राज्य के पर्वतीय हिस्सों को जोड़ने वाली ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग अभी सिंगल लेन है। लगभग 235 किमी लंबी इस सड़क को डबल लेन चार चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में खैरना से काकड़ीघाट तक लगभग 10 किमी सड़क का चौड़ीकरण का काम भी पूरा कर लिया है।

वहीं, ज्योलीकोट से खैरना तक वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोनिवि ने काकड़ीघाट से क्वारब-कर्णप्रयाग तक डबल लेन सड़क का सर्वे जून, 23 तक पूरा करने का निर्णय लिया है। इस सड़क के चौड़ीकरण से जहां दोनों मंडलों की दूरी घटेगी और सफर और सुगम होगा। इस सड़क के बनने से भविष्य में गैरसैंण के भी राजधानी बनने की संभावनाओं को बल मिलेगा। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक ऑलवेदर के तहत डबल लेन सड़क पहले भी बन चुकी है, जबकि अब ज्योलीकोट से कर्णप्रयाग तक डबल लेन बनने के बाद कुमाऊं मंडल की गैरसैंण से कनेक्टिविटी मजबूत हो जाएगी। इससे दोनों मंडल के बीच व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इस मार्ग पर दो स्थानों पर दो-दो किमी की दो टनल प्रस्तावित हैं। एक टनल द्वाराहाट और दूसरी पांडुवाखाल में बननी प्रस्तावित है। प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने इसकी डीपीआर अक्तूबर-22 तक जमा करने के निर्देश दिए हैं।

आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव, लोनिवि ने कहा ज्योलीकोट (नैनीताल) से कर्णप्रयाग तक लगभग 235 किमी अभी सिंगल लेन ही सड़क है। चार चरणों में इसका चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है। इसके बनने से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की कनेक्टिविटी और आसान हो जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top