Headline
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या

उत्तराखंड की दो खाली सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

उत्तराखंड की दो खाली सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

देहरादून।भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड समेत देश के सात राज्यों में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। उत्तराखण्ड के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के अनुसार उत्तराखण्ड की दो विधानसभा- बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर उपचुनाव होंगे। इन दोनों सीटों के लिए मतदान आगामी 10 जुलाई और मतगणना 13 जुलाई को होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने मीडिया सेंटर सचिवालय में उत्तराखण्ड की 2 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के सम्बन्ध में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य की दो विधानसभा सीटों 04- बद्रीनाथ और 33-मंगलौर के लिए उप निर्वाचन की तिथि घोषित की जा चुकी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा सीट 04- बद्रीनाथ और 33-मंगलौर के विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 14 जून 2024(शुक्रवार) को अधिसूचना जारी की जायेगी। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 जून 2024(शुक्रवार) है। 24 जून 2024(सोमवार) तक नामांकनों की जांच की जायेगी। जो प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहेंगे, उनके लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 जून 2024(बुधवार) तक होगी। दोनों विधानसभा सीट पर 10 जुलाई 2024(बुधवार) को मतदान होगा और 13 जुलाई 2024(शनिवार) को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा उप निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद चमोली और जनपद हरिद्वार में आज से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है, जो 15 जुलाई 2024(सोमवार) तक रहेगी।

उत्तराखण्ड राज्य में विधानसभा उप निर्वाचन के लिए बद्रीनाथ विधान सभा सीट में 210 पोलिंग बूथ बनाये जायेंगे। बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर 01 लाख 02 हजार 145 मतदाता एवं 2566 सर्विस मतदाता है। मंगलौर विधानसभा सीट पर 132 पोलिंग बूथ बनाये जायेंगे। मंगलौर विधानसभा सीट पर 01 लाख 19 हजार 930 मतदाता और 255 सर्विस मतदाता हैं।

इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्रा और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top