Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

उत्‍तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली 5003 पदों के लिए होगा 27 जून को उपचुनाव

[ad_1]

देहरादून। उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों (ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत) में रिक्त 5003 पदों के लिए उपचुनाव 27 जून को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को इस सबंध में अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के कुल 66344 पद हैं। इन जिलों में पंचायत चुनाव वर्ष अक्टूबर 2019 में हुए थे। इस बीच विभिन्न कारणों से पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों के पद रिक्त हुए हैं।इन पदों पर उपचुनाव के लिए सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद बुधवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने अधिसूचना जारी कर दी।

उपचुनाव की प्रक्रिया 13 जून से हो जाएगी शुरू
अधिसूचना के मुताबिक उपचुनाव की प्रक्रिया 13 जून को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शुरू होगी। 14 जून को भी नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 15 जून को जांच होगी, जबकि 16 जून को नाम वापसी की तिथि है। 17 जून को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

मतदान होगा 27 जून को और मतगणना होगी 29 जून को
मतदान 27 जून को होगा, जबकि मतगणना 29 जून को होगी। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव से संबंधित प्रकिया क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों में होगी। जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया संबंधित जिला पंचायत के मुख्यालय में होगी, लेकिन मतगणना क्षेत्र पंचायत मुख्यालय में संपन्न होगी। उपचुनाव में कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन किया जाएगा।

इन पदों पर होगा उपचुनाव
पद————————–संख्या
ग्राम पंचायत सदस्य——–4800
ग्राम प्रधान———————179
क्षेत्र पंचायत सदस्य————21
जिला पंचायत सदस्य———-03

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top