Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

उत्तराखंड को पुष्प प्रदेश बनाना चाहते हैं राज्यपाल गुरमीत सिंह,8 मार्च से शुरू होगा वसंतोत्सव

देहरादून।राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वसंतोत्सव की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि देवभूमि को प्रकृति ने कई उपहार दिए हैं। ऐसे में उत्तराखंड को पुष्प प्रदेश बनाने का प्रयास रहेगा।वसंतोत्सव 8 और 9 मार्च को आयोजित होगा।

राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने कहा आज प्रदेश में 609 हेक्टेयर भूमि पर फूलों का उत्पादन होता है।आज प्रदेश में 250 करोड़ रुपए का फूलों का व्यापार होता है, जिसे वसंतोत्सव के माध्यम से अब बढ़ाने का प्रयास जारी है।जल्द ही इसको नया मुकाम मिलेगा। डाक विभाग की ओर से वसंतोत्सव में जो डाक टिकट जारी किया गया है, उस पर यमुना तुलसी का चित्रण किया गया है. यह यमुना तुलसी यमुनोत्री धाम में यमुना जी को अपर्ण की जाती हैं।

राज्यपाल ने कहा कि इसके साथ ही पहली बार बच्चों के लिए भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है. उद्यान विभाग की ओर से एक बुकलेट भी बनाई गई है। वहीं, इस थीम के साथ वसंतोत्सव में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा कि क्या आप जानते हैं, अपने पुष्पों के बारे में? वसंतोत्सव में 12 प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. जिसमें अलग-अलग केटेगरी निश्चित की गई हैऔर साथ ही 153 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि वसंतोत्सव में 30 विभाग प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय संस्थान और नगर निगम देहरादून भी विशेष रूप से प्रतिभाग करेंगे. वसंतोत्सव में जैविक खेती से बने उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

उत्तराखंड के राज्यपाल (रिटा.) ले. जनरल गुरमीत सिंह ने कहा इस वर्ष 8 और 9 मार्च को आयोजित होने वाले वसंतोत्सव में कई प्रकार के नए प्रयोग किये जा रहे हैं।इस वर्ष वसंतोत्सव वसंत, संत और उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।इसके साथ ही प्रयास रहेगा कि उत्तराखंड को एक पुष्प प्रदेश बनाया जाए. क्योंकि इस देवभूमि में स्वयं प्रकृति ने इतने सुंदर पुष्प दिए हैं. अब आवश्यकता है कि उनको इकोनॉमी से जोड़ा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top