Headline
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत

उत्तराखंड चार धाम यात्रा की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

देहरादून।उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने पर्यटकों व तीर्थयात्रियों को सुविधा देने के लिए टोल फ्री नंबर 0135-2559898, 0135-2552627 और 0135-3520100 जारी किया है। पर्यटक चार धाम यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं।

यूटीडीबी में बनाए गए कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर से तीर्थयात्रियों को पंजीकरण, मौसम, यात्रा मार्गों की स्थिति, बुकिंग की स्थिति, आनलाइन बुकिंग और हेलीकाप्टर सेवा आदि जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी

चारधाम यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए चारधाम कन्ट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। यूटीडीबी में बनाए गए कंट्रोल रूम में टोल फ्रीन नंबर से तीर्थयात्रियों को पंजीकरण और मौसम से लेकर यात्रा मार्गों और अन्य सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। पर्यटन विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए यह सेवा शुरू की है।

यूटीडीबी के उप निदेशक योगेन्द्र कुमार गंगवार ने बताया कि तीर्थयात्री टोल फ्री नंबर 1364 अथवा 0135-1364 (अन्य प्रदेशों हेतु) एवं चारधाम कन्ट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0135-2559898, 0135-2552627 और 0135-3520100 पर मौजूद कर्मचारी से पंजीकरण, यात्रा मार्गों की स्थिति, मौसम की जानकारी, बुकिंग की स्थिति, आनलाइन बुकिंग और हेलीकाप्टर सेवा आदि तमाम जानकारी ले सकते हैं।

ज्ञातव्य है कि विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 03 मई को, केदारनाथ धाम के कपाट 06 मई, और बदरीनाथ धाम के कपाट 08 मई को खोले जाएंगे। चारधाम यात्रा के सफल संचालन और उत्तराखण्ड आने वाले तीर्थयात्री व पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

टूरिस्ट सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम के गजेंद्र चौहान ने बताया कि तीर्थयात्री https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। तीर्थयात्रियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण और सत्यापन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। इससे तीर्थयात्रियों और उनके वाहनों की सुरक्षा के साथ उन्हें आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। इसके लिए यात्रियों को क्यूआर कोड बना रिस्ट बैंड दिया जाएगा, जिसे धामों में स्कैन किया जाएगा। इससे पर्यटन विभाग को यह पता रहेगा कि कौन सा यात्री कहां पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top