Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने मुख्य महाप्रबंधक,जल संस्थान से की मुलाकात,रखी ये मांग

देहरादून। आज दिनांक 16/12 /2022 को उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश द्वारा जल संस्थान प्रबंधक पक्ष मुख्य महाप्रबंधक से कर्मचारी संगठन की पूर्व प्रेषित 8 सूत्रीय मांग पत्र पर वार्ता की गई वार्ता में निम्न 8 सूत्री मांगों पर मुख्य महाप्रबंधक द्वारा सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया क्योंकि दिनांक 15 /10/22 को सचिव पेयजल के समक्ष भी कर्मचारियों को मूलभूत समस्याओं का सकारात्मक कार्रवाई हेतु मुख्य महाप्रबंधक को निर्देशित किया गया था जिसमें मुख्यता…..

१- समूह घ से समूह ग में पदोन्नति हेतु विभागीय चयन समिति के द्वारा पदोन्नति की कार्रवाई हेतु जनवरी के प्रथम सप्ताह तक करने को मुख्य महाप्रबंधक द्वारा आश्वासन दिया गया।
२-आयुष्मान योजना का लाभ नियमित कर्मचारी/पेंशनरों को 31 जनवरी 2023 तक समस्त कर्मचारियों को समस्त प्रमाण पत्र अपनी अपनी शाखाओं में उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिशासी अभियंताओं को यह निर्देश दिए गए हैं 31 जनवरी 2023 तक जिन कर्मचारियों के प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है उन्हीं को इसका लाभ दिया जाएगा जिन कर्मचारियों द्वारा इस प्रक्रिया को पूर्ण नहीं की जाती है इससे वंचित रहने पर वह स्वयं जिम्मेदार होंगे ।

3- वाहन भत्ते की मांग पर उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन को प्रबंधक पक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया यदि राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के फील्ड कर्मचारियों को रुपए 1200 वाहन भत्ता दिया जा रहा है तो जल संस्थान के फील्ड कर्मचारियों को शीघ्र वाहन भत्ते का लाभ दिया जाएगा।

४-आईटीआई धारको को विद्युत एवं सिंचाई विभाग की भांति कनिष्ठ अभियंता के पदों पर यह निर्णय लिया गया की सिंचाई विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के नियमावली का अध्ययन कर पदोन्नति की कार्रवाई कनिष्ठ अभियंता के पदों पर शीघ्र की जाएगी।

५-पीटीसी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने के संदर्भ में यह निर्णय मुख्य महाप्रबंधक द्वारा आश्वासन दिया गया कि मार्च 2023 के बाद विभागीय वित्तीय स्थिति ठीक होने पर मानदेय में बढ़ोतरी की कार्रवाई की जाएगी ।

६-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वाहन चालकों की भांति स्टाफिंग पैटर्न के अनुरूप 4200 ग्रेड पे पर शासन स्तर पर होने वाले निर्णय पर जल संस्थान में लागू किया जाएगा ।
वार्ता में प्रबंधक पक्ष की ओर से मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर श्रीमती नीलिमा गर्ग महाप्रबंधक मुख्यालय आर.के. रोहिल्ला सचिव प्रशासन एसके गुप्ता वरिष्ठ लेखाधिकारी श्री देवराज जी उपस्थित थे।

कर्मचारी संगठन की तरफ से श्री रमेश बिंजोला प्रदेश महामंत्री श्री लाल सिंह रौतेला प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप मल्होत्रा प्रदेश मीडिया प्रभारी मंडल महामंत्री श्री शिशुपाल सिंह रावत श्री चतर सिंह चौहान श्री धन सिंह चौहान श्री प्रदीप तोमर श्री सतीश पार्षा राजकुमार अग्रवाल धूम सिंह सोलंकी शरद कुमार सुभाष सरोत्रा सतीश कुमार सोम प्रकाश राजेंद्र नेगी आदि कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top