Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

उत्तराखंड जल संस्थान ने शासन को भेजा ये प्रस्ताव,सीजीएम ने कही ये बात

देहरादून।उत्तराखंड में शहरों में पानी का कनेक्शन लेना अब सस्ता होने जा रहा है। जिस कनेक्शन के जल संस्थान अभी तक पांच हजार रुपये प्रति परिवार ले रहा है, उसके रेट घटा कर 500 और 1000 रुपये किया जाएगा। राज्य में अभी तक एक सामान्य घर के पानी के कनेक्शन के नाम पर पांच हजार रुपये विकास शुल्क लिया जाता है।

इस शुल्क के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने चोरी छिपे ही कनेक्शन कराए हुए हैं। खासतौर पर मलिन बस्ती क्षेत्रों में लोग पानी का कनेक्शन लेने से बच रहे हैं। कहीं स्टैंड पोस्ट से ही काम चलाया जा रहा है। तो कहीं चोरी के जरिए पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में ग्राउंड वॉटर की स्थिति बेहतर है, वहां निजी बोरिंग कर काम चलाया जा रहा है।

गांव में सिर्फ एक रुपये में कनेक्शन

जल जीवन मिशन के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का कनेक्शन सिर्फ एक रुपये में दिया जा रहा है। जल जीवन मिशन का काम सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में ही हो रहा है। गांवों से बाहर पूरा शुल्क लिया जा रहा था, जो अब कम होगा।

वित्त ने आने वाले वित्तीय भार पर उठाए सवाल

जल संस्थान के प्रस्ताव पर वित्त की ओर से सवाल भी उठाए गए थे। सवाल बढ़ने वाले वित्तीय भार को लेकर था। वित्त ने साफ किया कि बढ़ने वाले वित्तीय भार को सरकार वहन नहीं करेगी। अपने ही स्रोतों से भरपाई करनी होगी।

शहरों में पानी का कनेक्शन सिर्फ 500 रुपये में दिए जाने को लेकर प्रस्ताव बना कर शासन को भेज दिया गया है। इस नई व्यवस्था से अधिक से अधिक लोग पानी के कनेक्शन ले सकेंगे। अनियमित पानी के कनेक्शन नियमित कराने को लेकर लोग आगे आएंगे। ऐसे में राजस्व की भी वृद्धि होगी। पानी चोरी के मामले पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे।

नीलिमा गर्ग, सीजीएम जल संस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top