Headline
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज

उत्तराखंड जल संस्थान में एक ही जगह में पांच साल से जमे इंजीनियरों के जल्द तबादले की जा रही है तैयारी

देहरादून।एक ही जिले में तीन या पांच साल से जमे जल संस्थान इंजीनियरों को जल्द हटाने की तैयारी विभाग द्वारा की जा रही है।सूत्रों के अनुसार विभाग में ऐसे अभियंताओं की सूची भी तैयार हो रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही उत्तराखंड शासन द्वारा विभाग में तबादले होने शुरू हो जाएंगे।उत्तराखंड शासन जल्द ही जल संस्थान मे लंबे समय से एक ही जगह में डटे अभियन्ताओं का जल्द तबादला करेगा इन्हें एक से दूसरे जिलों या शहरों में तैनात किया गया है।

उधर,जल संस्थान के कई अभियंता हर बार तबादले की सूची से अपना नाम सुरक्षित हटाने के लिए फिर से जुगाड़ में लग गए है। वहीं शासन ऐसे लोगों पर सख्त नजर रखे हुए है।

सूत्रों के अनुसार विभाग में जल्द ही सूची जारी होने की बात कही जा रही है।जल संस्थान में जेई व कर्मियों की भारी कमी है। इस कमी को पूरा किए जाने के प्रयास विभाग स्तर पर किए जा रहे हैं।

जल संस्थान में कई इंजीनियर अंगद की तरह एक ही स्थान पर कई बरसों से जमे है।विभाग में इंजीनियरों के तबादले तो होते रहे हैं पर एक दो इंजीनियरों को एक ही डिवीजन से कोई नहीं हिला पाया है।

उत्तराखंड शासन द्वारा जल संस्थान के प्रत्येक जनपद में बड़े स्तर पर इंजीनियरों की तबादलों की तैयारी की जा रही है।प्रदेश में वार्षिक तबादलों के लिए सरकार ने तबादला नीति बनाई हुई है। इस नीति के अनुसार हर विभाग में 10 प्रतिशत तबादले किए जाते हैं।

वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने तबादला प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए इन्हें तबादला शून्य वर्ष घोषित कर दिया था। माना गया कि कार्मिकों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा आदि किए जाने पर संक्रमण फैलने की आशंका हो सकती है।

इस दौरान शासन ने यह भी स्पष्ट किया था कि बावजूद इसके किसी विभाग में तबादला करना अनिवार्य है तो इसका औचित्यपूर्ण प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए। इस तरह के प्रस्ताव शासन में आए और उन पर तबादले भी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top