अल्मोड़ा। मंडल कार्यकारिणी उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की यहां शक्ति सदन में आयोजित द्वितीय बैठक में पुरानी पेंशन लागू करने, समस्त विभागों में एसीपी का लाभ देने सहित तमाम लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। तय हुआ कि मांगों पर त्वरित कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की राह पकड़ी जाएगी। बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाली एवं समस्त विभागों में एसीपी का लाभ 10,16 26 वर्ष में दिए जाने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि इस पर शासन द्वारा त्वरित गति से कार्यवाही नहीं की गई तो समस्त विभागों के अभियंता हड़ताल आदि संघर्ष कार्यक्रम करने को मजबूर होंगे साथ ही वक्ताओं द्वारा यहां भी अवगत कराया गया कि कार्यस्थल पर संपादित कराए जाने वाले कार्य पर प्रशासनिक एवं राजनीतिक हस्तक्षेप रहता है।जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इं. एसएस डंगवाल व संचालन मंडल इं. ललित मोहन ने किया।
