Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ जनपद देहरादून के पदाधिकारियों ने धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

देहरादून।उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर् महासंघ के जनपद देहरादून की जनपदीय कार्यकारिणी द्वारा कनिष्ठ अभियन्ता के डाउनग्रेड वेतनमान पर वेतन विसंगति समिति द्वारा प्रस्तुत संस्तुतियों को कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी का एक स्वर से विरोध किया गया तथा इसके लिए व्यापक स्तर पर आन्दोलन की चेतावनी दी गई। वक्ताओं द्वारा कहा गया कि इस राज्य के अभियन्ताओं की कार्य करने की क्षमता के साथ किसी दूसरे राज्य के अभियन्ताओं की तुलना नही की जा सकती तथा यहाँ केदारनाथ जैसी दैविक आपदाओं तथा अन्य आपदाओं में इस राज्य के डिप्लोमा इन्जीनियर्स ने अपना सर्वोपरि योगदान दिया है इसलिए डिप्लोमा इन्जीनियर शासन के इस कुचक्र को कभी भी सफल0 नहीं होने देगें तथा इसके लिए वहद स्तर पर प्रदेशव्यापी आन्दोलन चलाया जायेगा।आज दिनांक जनपद अध्यक्ष इं० सुरेन्द्र श्रीकोटी एवं जनपद सचिव इं० आशीष यादव के नेतृत्व में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस विषय में ज्ञापन प्रेषित किया गया।

वक्ताओं द्वारा पुरजोर तरीके से अपनी बात रखी गई कि उत्तराखण्ड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के मद्येनजर पूर्व राज्य सरकारों द्वारा उत्तराखण्ड के डिप्लोमा इन्जीनियर्स को एक सम्मान जनक वेतनमान दिये गये थे, जिसकी शासन में बैठे ब्यूरोक्रेटस द्वारा गलत व्याख्या की गई है तथा सरकार की छवि खराब करने के लिए इस राज्य के कर्मचारियों / अभियन्ताओं को आन्दोलन में धकेलने के लिए मजबूर किया जा रहा है तथा मा० मुख्यमंत्री जी की छवि को खराब कर उसे हडताली प्रदेश बनाना चाह रहे है। शासन में बैठे ब्यूरोक्रेटस नही चाहते है कि सरकार अपनी स्वच्छ छवि के साथ राज्य का विकास करे।

ज्ञापन प्रेषित करने में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष इं० एस० एस० चौहान, प्रान्तीय महासचिव इं० मुकेश रतुडी, प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई० अरविन्द सजवाण, चेयरमैन अनुशासन समिति इं० ए०के० पैन्यूली, इं० अनिल पंवार प्रान्तीय महासचिव उ०डि०ई० संघ सिंचाई विभाग, इं० मुकेश बहुगुणा, इं० जयपाल चौहान प्रान्तीय महासचिव उ०डि०इं० संघ जलसंस्थान, इं० जगमोहन सिंह रावत मण्डल अध्यक्ष गढ़वाल, इं. सुरेंद्र श्रीकोटी जनपद अध्यक्ष, इं. आशीष यादव जनपद सचिव, पुष्पेन्द्र सैनी, इं० विरेन्द्र गुसाई, इं० प्रीतम तोमर, इं० संदीप तोमर, इं० अमरीश रावत, इं० संदीप राठौर, इं० चैन सिंह चौहान, इं० डी०एस० सरियाल, इं० होशियार गुसाई. इं० के०के० उनियाल, इं० शान्तनु शर्मा, इं० राहुल नेगी, इं. हिमांशु वर्मा, इं. कुलदीप सिंह, आशीष बिष्ट, इत्यादि सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top